spot_img

किउल-गया के बीच युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, रात को घर से निकला था सुबह मिली लाश, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि जंक्शन से दो सौ मीटर पूरब दिशा में रेल ट्रैक पर मंगलवार को युवक नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के ही ढेवरी गांव के बिंदेश्वरी राजवंशी के 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार का शव पाया गया।

- Advertisement -

मुन्ना के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर से निकला था। रात को वापस घर नहीं लौटा था। मां-पिता का कहना था कि हत्या कर दुर्घटना का शक्ल देने के लिए शव का रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जो मुन्ना का ही है।

- Advertisement -

फिलहाल, युवक की हत्या किसने, कहां और क्यों की यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन अनलॉक होने के बाद काफी कुछ बातें सामने आएगी।

- Advertisement -

बरामद मोबाइल के लॉक सक्रीन को खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, युवक की मौत की सूचना के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने पुलिस से शीघ्र ही हत्यारों को खोज निकालने की मांग की। मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालने की भी बात कही जा रही है।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार, मुन्ना के चेहरे पर जख्म के निशान थे। सूचना के बाद वहां दलबल के साथ पहुंचे एसआइ संजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयाना किया। उसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।

बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही थी, तभी मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया। काॅल करने वाली खुद को युवक का बहन बताई। तब पुलिस ने परिजनों के साथ थाना आने को कहा। परिजन थाना पहुंचे तो शव की शिनाख्त हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews