

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मावकाश से पहले प्रथम शैल कुमारी मेमोरियल इंटर हाउस बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन (Competition organized in Shri Krishna Ideal Public School) किया गया।
इसमें बालक वर्ग में रमन हाउस और बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस ने कब्जा जमाया, वहीं विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने हेड मिस्ट्रेस प्रियंका राय और गौरी मैम के मार्गदर्शन में हाथों पर चित्रकारी के माध्यम से पशु,पक्षियों एवं फूलो को बनाना सीखा। छोटे बच्चों ने फूड मेला लगाकर आपस में भोजन को शेयर किया।
इससे बच्चों में मिल बांट कर खाने की भावना जागी। प्रथम शैल कुमारी मेमोरियल इंटर हाउस बास्केटबाल का पहला
मुकाबला बालिका वर्ग के शिवाजी हाउस और अशोका हाउस के बीच हुआ। इसमें शिवाजी हाउस विजेता रही वही दूसरे मैच में रमन हाउस ने टैगोर हाउस को हरा कर बालिका वर्ग में फाइनल में स्थान बना लिया।
वहीं, तीसरा मुकाबला बालक वर्ग में शिवाजी हाउस और अशोका हाउस के बीच खेला गया जिसमें शिवाजी हाउस विजेता रही, चौथे मुकाबले में रमन हाउस ने टैगोर हाउस को हरा कर फाइनल में स्थान पक्का किया, बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिवाजी हाउस ने रमन हाउस को हरा कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

वहीं बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रमन हाउस ने शिवाजी हाउस को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी एवं मेडल से सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.आशीष नाथ अग्निहोत्री
ने बच्चों को गृष्मावकाश की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस अवकाश में मस्ती के साथ-साथ अपने परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्यों के साथ समय अवश्य बिताए और स्वयं व उन्हे रिश्तों का एहसास कराएं। प्रबंध समिति की ओर से बताया गया कि ग्रीष्मावकाश का पहले ही सभी बच्चों को गृह कार्य दे दिया गया है और सभी बच्चों को स्कूल से दी गई है गृह कार्य कर के स्कूल आने की नसीहत दी गई।



You must be logged in to post a comment.