back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा में बंपर नौकरी: 25 मई से लगेगा दो दिवसीय प्रमंडलीय नियोजन-मार्गदर्शन मेला, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में बंपर नौकरी पिटारा खुलने वालाहै। 25 मई से दो दिवसीय प्रमंडलीय नियोजन-मार्गदर्शन मेला का आयोजन होने जा रहा है। यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सहायक निदेशक (नियोजन) की ओर से बताया गया कि निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन), बिहार, पटना के सहयोग से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से दो दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन 25 एवं 26 मई को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 अपराह्न तक सरकारी आईटीआई, कैंपस, रामनगर, लहेरियासराय, दरभंगा में किया (Bumper Jobs in Darbhanga) गया है।

- Advertisement -

इस दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार करेंगे।
वहीं इस दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला में सभी प्रकार के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार और प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जज साहब का ऐतिहासिक फैसला! कोर्ट ने वकीलों के कल्याण कोष में जमा कराए 54 हजार, जानिए पूरा मामला
दरभंगा में मिलेगा रोजगार, लगेगा 25 मई से दो दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला
दरभंगा में मिलेगा रोजगार, लगेगा 25 मई से दो दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेला

इस नियोजन मेला में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ जिले/राज्य के बाहर के नियोजकों को भी रोजगार देने हेतु आमंत्रित किया गया है। उक्त नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला में दरभंगा के कृष्णा ऑटो मोबाइल, राज कृष्णा मोटर्स, वी.मार्ट, बाजार कोलकाता, महिंद्रा मोटर, एस.बी.आई लाईफ,आदित्य केपिटल, भारत फाइनेंस, जिला उद्योग केन्द्र, आर. सेटी, लीड बैंक, मिथिला प्राकृतिक चिकित्सा, मधुबनी-मुजफ्फरपुर, नवभारत फर्टिलाइजर्स मुजफ्फरपुर, शिव शक्ति बायोटोकोलॉजी, मुजफ्फरपुर, उन्नत बायोटोकोलॉजी पटना, श्याम सेक्युरिटी,पटना, आई.सी.आई.सी.आई पटना एवं वेलस्पून प्राइवेट इंडिया लिमिटेड, गुजरात सहित अन्य नामी कंपनियाँ शामिल होने जा रही है।

इस नियोजन मेला के माध्यम से अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार के लिए लाभान्वित होंगे। उक्त नियोजन मेला में भाग लेने के लिए सभी अभ्यार्थी अपना-अपना शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं अन्य प्रमाण-पत्र के साथ अपना बायोडाटा अवश्य लेकर आएंगे, नियोजन मेला में प्रवेश नि:शुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tumbbad 2 News: ‘तुम्बाड 2’ में होगा हॉरर का महासंग्राम, जुड़ गए हॉलीवुड के ये दिग्गज!

Tumbbad 2 News: हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड' ने अपनी अनोखी कहानी और भयावह दृश्यों से...

Ash Wednesday 2026: पवित्र लेंट की शुरुआत, जानें इसका गहरा अर्थ

Ash Wednesday: ईसाई धर्म में लेंट काल का आरंभ ऐश वेडनेसडे से होता है,...

Siwan News: वर्दी में आए थे ‘पुलिसवाले’, मकान मालिक को बंधक बनाया, 10 लाख के गहने लूट ले गए

Siwan News: खाकी पर जब डकैतों का साया मंडराए, तो आम आदमी का भरोसा...

बिहार IAS controversy: चार्टर प्लेन से उड़ान, विधानसभा में हंगामा – कौन हैं आईएएस नीलेश रामचंद्र देवरे?

Bihar IAS controversy: कभी-कभी एक तस्वीर, एक छोटी सी घटना बड़े सियासी बवंडर को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें