

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Industries Minister Shahnawaz Hussain in Darbhanga on 25 May) 25 मई को दरभंगा आ रहे हैं। इस दौरान मंत्री श्री हुसैन मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ संवाद करेंगे।
वहीं, मंत्री श्री हुसैन अशोक पेपर मिल का निरीक्षण भी करेंगे। उम्मीद है कि इस अशोक पेपर मिल की सूरत बदल सकती है। कारण, जिस तेजी से मंत्री हुसैन बिहार में उद्योग को विस्तार दे रहे हैं। इस बंद पड़े अशोक पेपर मिल की भी सूरत बदलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, मंत्री श्री हुसैन की अध्यक्षता में 25 मई 2022 (बुधवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित है।
इसके बाद 12:30 बजे अपराह्न में दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उद्यमी सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री हुसैन अशोक पेपर मिल का निरीक्षण किया जाएगा।


