

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना क्षेत्र के निसिहारा टोले पड़ना में अवधेश सिंह हत्या कांड में पुलिस ने पलवा निवासी व मृतक अवधेश सिंह की पत्नी काजल कुमारी के लिखित आवेदक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
इसमें कन्या के पिता सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें चार निसिहारा एवं एक नवटोल गांव का रहने वाला है। पुलिस को दिए गए आवेदन में काजल कुमारी ने कहा कि चन्दन सिंह एवं इनके पति अवधेश सिंह टेंट संबंधी कार्य करते थे तथा एक-दूसरे की आपस में मदद करते थे। श्रवण सिंह गैस एवं जेनरेटर संबंधी कार्य दोनों आदमी को मदद करते रहे।
मृतक की पत्नी काजल ने आगे कहा कि शादी के दिन यानी 22 मई समय करीब 10.30 बजे रात्रि बारात मनोज कुमार सिंह एवं राजेश सिंह ने कहा कि शादी में खाना खाकर जाना। बारात के खाने के बाद एक ही टेबल पर उपरोक्त चन्दन कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह एवं राजेश कुंवर एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह खाना खाने के लिए बैठा।
खाना खाने के समय मनोज सिंह भी आए पूछताछ किया कि उसी वक्त पिस्तौल से श्रवण कुमार सिंह ने मुंह पर गोली मारा जो बाएं आंख के नीचे लगी तथा मेरे पति अवधेश सिंह की हत्या हो गई। थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि मृतक अजीत कुमार सिंह उर्फ अवधेश कुमार सिंह की पत्नी काजल कुमारी के लिखित बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का एफआईआर दर्ज किया गया है।
फोटो। थाना में आवेदन देने पहुंचे काजल कुमारी के पिता और मृतक अवधेश सिंह के ससुर सिकंदर कुमार सिंह।


