back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Breaking News: PNB लूट कांड मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पीएनबी लूट कांड मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी बताया कि पीएनबी के बिरौल शाखा मे 7अप्रैल 2022 को हुए लूटकांड का पर्दाफाश कर लिया गया है।
मीडिया से बात करते एसडीपीओ ने कहा,इस कांड के मास्टरमाइंड अनील कुमार सिंह उर्फ अनिया को खगड़िया जिला के महेशकुट थाना के चन्नीपुर बन्नी से और मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना के गजरिया गांव के अजय राजू उर्फ अभिजीत पटना वाला की शिवनगर घाट स्थित ग्रामीण बैंक के निकट संदेहास्पद स्थिति में गिरफ्तारी हुई है।
अजय राजू के पास से एक देशी पिस्तौल,7.65 एम एम की चार जिंदा कारतूस, एक मोबाईल फोन,बैंक से लूटी गई राशि में से 40 हजार बरामद किए गए हैं।अनील सिंह के पास से दो मोबाईल फोन, बैंक से लूटी गई राशि मे से 1 लाख 50 हजार बरामद किए गए।
नगर बेगूसराय थाना के लोहिया नगर निवासी महेश सहनी के पुत्र राजा सहनी उर्फ मुन्ना माइकल के कहने पर अजय राजू बैंक रैकी करने आया था। सभी अपराधकर्मी रोसड़ा मे एक भाड़े का मकान लेकर उसमे एकत्रित हुए थे।
इसी दौरान 1 से 5 अप्रैल तक कुशेश्वरस्थान के सिसोना स्थिति गंगा मुखिया के घर पर रह कर बैंक लूट की योजना बना रहा था। मौका नहीं मिलने के कारण सभी अपराधी रोसड़ा वापस लौट गए।
सभी अपराधकर्मी 7 अप्रैल को दस बजे दिन मे बिरौल पहुंच कर घटना करने के ताक मे थे। मौका मिलते ही बैंक लूट कर फरार हो गया। लूट की गई रूपये में से अनील कुमार सिंह,अजय राजू,राजा सहनी,मो.शहनवाज आपस में 5-5 लाख रूपये का बंटवारा किया।इसके अलावा मो.खुर्शीद,मो.रहमत 3-3लाख एवं आशिफ,गंगा मुखिया ढ़ाई-ढ़ाई लाख आपस मे बंटवारा किया।
राजा सहनी,मो.शहनवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस मामले में अभी तक सात अपराधकर्मी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और लूट की राशि बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से एसआईटी का गठन किया गया।टीम की ओर से गहन अनुसंधान और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड में संलिप्त पांच अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी पूर्व मे की गई और उनके निशानदेही पर अनील और अजय राजू की गिरफ्तारी हुई है।गिरफ्तार अपराधकर्मी ने बैंक लूटकांड मे अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
गहन पूछताछ के बाद दोनों अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस घटना को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार झा की ओर से दर्ज किये गए एफआईआर में बैंक के कैश सेफ एवं कैश केविन से कूल 41लाख79हजार 945 रूपये इसके अलावे 10 जमा भाउचर एवं एल एण्ड टी फाइनेंस कंपनी के विभिन्न शाखा से जमा किया गया4लाख 59 हजार 300 रूपये लूट लिये जाने का जिक्र किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी अवकाश कुमार की ओर से गठित एसआईटी का नेतृत्व बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी व बेनीपुर एसडीपीओ कुमार सुमित कर रहे थे। इसके अलावा टीम में पुनि ब्रहमदेव सिंह, पुअनि राकेश कुमार सिंह, पुअनि मुकेश कुमार मंडल, पुअनि आशुतोष कुमार झा,पुअनि नेपाली सिंह (तकनीकी शाखा प्रभारी), सिपाही रामबाबू राय एवं धनंजय कुमार शामिल थे।
फोटो। बैंक लूट कांड का खुलासा करते एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी व अन्य पुलिस पदाधिकारी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में दमदार SUV: Toyota Fortuner बनाम MG Majestor, कौन है बेमिसाल?

SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट हमेशा से ही खरीदारों के बीच चर्चा...

शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, भारत ने दिया 194 का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग...

T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को धोया, शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है! विश्व...

Bihar Assembly Digitalization: बिहार विधानसभा में अब ‘जीरो आवर’ होगा पूरी तरह डिजिटल, स्पीकर ने दिए निर्देश

Bihar Assembly Digitalization: समय के साथ कदमताल करना हर व्यवस्था की पहचान है, और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें