back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गोलमाल, कमीशन के खेल में घर बैठे आवास का जियो टैगिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आवास योजना में जो चल रहा है। वह, शर्मसार करने वाला है। भ्रष्टाचार की जद में पूरी योजना की कार्यप्रणाली (Commission game in Pradhan Mantri Awas Yojana) है।

- Advertisement -

प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा कमीशन का खेल, घर बैठे आवास सहायक कर रहा आवास का जियो टैगिंग। इन दिनों आवास सहायक की ओर से काफी अनियमितता बरती जा रही है। ऐसा ही मामला प्रखंड क्षेत्र के तिलकेश्वर पंचायत का प्रकाश में आया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गोलमाल, कमीशन के खेल में घर बैठे आवास का जियो टैगिंगजानकार सूत्र बताते हैं कि बुतिलकेश्वर पंचायत आवास सहायक बैजनाथ साहू कुशेश्वरस्थान पूर्वी सीओ अखिलेश कुमार के साथ कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में विभिन्न योजनाओं जांच में शामिल थे। कारण, गत बुधवार को लगभग 12:30 बजे योजनाओं की जांच कर सीओ और आवास सहायक प्रखंड मुख्यालय वापस लौटे।

- Advertisement -

इसके बाद आवास सहायक बत्तीस कमरा स्थित आवास कार्यालय में घंटो बैठे देखे गये। इसके बाद भी मुख्यालय में रहते आवास सहायक की ओर से पूर्वी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर दो नदी पार कर लाभुकों का जियो टैगिंग किया गया जो किसी भी परिस्थिति में संभव नही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

जानकार बताते है कि कुशेश्वरस्थान से तिलकेश्वर आने जाने में कम से कम चार से पांच घंटे का वक्त लगता है। प्रखंड में जितने भी आवास सहायक है सभी हर एक पंचायत में ऐसे लोगो को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दे रखा है। आवास सहायक कहीं भी हो पंचायत में आवास का जियो टैगिंग कभी नही रुकता है। ये नियम कुशेश्वरस्थान का एक पंचायत नही बल्कि सभी पंचायत में लागू है।

यहां एक पंचायत में दो दो जियो टैगिंग करने वाले लोग मौजूद रहते है। आवास सहायक का फोन जाते ही चुटकियों में जियो टैगिंग हो जाता है। स्थानीय आवास योजना के लाभुक बताते है कि बिना नजराना लिए जियो टैगिंग नही किया जाता है।

वहीं पंचायत में कई ऐसे मामले भी है जिसमे आवास सहायक कमीशन लेकर आवास का तीनो क़िस्त लाभुक के खाते में दे दिया पर आज तक उस लाभुक का घर बना ही नही। सरकार के द्वारा बनाये नियम को आवास सहायक के द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

इस मामले में जब तिलकेश्वर पंचायत के आवास सहायक बैजनाथ साहू से उसके मोबाइल नम्बर 7481094390 पर बात की गई तो उसने बताया कि मैं तिलकेश्वर पंचायत जाकर जियो टैगिंग किया है। कमाल की बात यह है कि 12:30 बजे तक आवास सहायक कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में सीओ के साथ था और उसके बाद प्रखंड मुख्यालय में मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जाम पर चलेगा 'बुलडोजर'! एलिवेटेड रोड के लिए मची खलबली, जानें पूरा अपडेट...अवैध निर्माण की छाती पर नया रास्ता

फिर भी मंगलवार को तिलकेश्वर पंचायत के तिलकपुर में नीलम देवी जिसका आईडी संख्या BH144696245 और बिजली देवी जिसका आईडी संख्या BH144622507 आवास योजना का जियो टैगिंग किया गया। नाम नही लिखने के शर्त पर आवास सहायक के करीबी ने बताया कि आवास सहायक आसमा स्थित अपने आवास पर ही सभी लाभुक को बुलाते है और नजराना लेने के बाद ही जियो टैगिंग करते है। दोपहर के एक बजे से देर शाम तक उसके आवास पर ही लाभुकों की भीड़ जमा रहती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर
सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में विभिन्न योजनाओं के जांच के लिए गया था। 12:30 बजे योजना की जांचकर वापस कार्यालय आया। तब तक आवास सहायक हमारे ही साथ था।

वहीं बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि आवास सहायक की कार्यशैली को लेकर पहले ही जिला मुख्यालय को लिखा गया है। वैसे यह भी मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर विभागीय कार्यवाई के लिए लिखा जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...

WhatsApp Privacy: अनचाही कॉल्स और स्पैम से ऐसे पाएं छुटकारा, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें