back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ‘हरिजन’ की जगह अब होगा ‘डॉ.अंबेडकर’ शब्द का इस्तेमाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ई दिल्ली से एक बड़ी खबर है। केजरीवाल सरकार ने ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अम्बेडकर’ शब्द इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए।

- Advertisement -

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण, कम पानी आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सचिवालय में कानून विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी गलियों, मोहल्लों, मोहल्ला क्लीनिकों और कॉलोनियों में ‘हरिजन’ शब्द को ‘डॉ. अम्बेडकर’ से बदलने का प्रस्ताव रखा।दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'हरिजन' की जगह अब होगा 'डॉ.अंबेडकर' शब्द का इस्तेमाल

- Advertisement -

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद कि हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, बैठक आयोजित हुई। जिसमें ‘हरिजन’ से ‘डॉ अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए।

इसके अलावा राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के यूजीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर रखरखाव, दूषित और कम पानी आपूर्ति जैसे विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल आधार पर बैठक की और अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें