back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के शिक्षक अब सड़कों पर करेंगे भिक्षाटन, सोनू मिश्रा ने कहा-अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात मत करना

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पिछले तीन महीनों से वेतन को लेकर लालायित शिक्षकों का आक्रोश विभाग के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा (Teachers will now beg on the streets)

- Advertisement -

है।

- Advertisement -

मकान किराया, राशन, गाड़ी भाड़ा समेत परिवार के जीवन यापन पर भी जब संकट मंडराने लगा तथा कार्यालयों का चक्कर लगा लगाकर थक चुके ये शिक्षक अब सड़कों पर भिक्षाटन करने का मन बना लिए हैं।

- Advertisement -

टीईटी,एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने इस पूरे मसले पर नवचयनित शिक्षकों का साथ देते हुए विभाग की मंशा पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पोद्दार  ने संयुक्त रूप से बताया कि जबतक शिक्षक आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त नही होंगे तबतक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करना ही बेईमानी है।

जिला शिक्षा कार्यालय को शिक्षकों के मान सम्मान से कोई लेना देना नहीं है और यह शिक्षकों को सभी तरह से प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। उन लोगों ने बताया कि एकओर जहां शिक्षक भुखमरी के कगार पर है वही दूसरी ओर विभागीय पदाधिकारी कानो में रुई देकर कुंभकर्णी निंद्रा में सोए हुए है इन्हें आंदोलन के माध्यम से जगाया जाएगा।

संघ विभाग से यह मांग करता है कि वह एक सप्ताह के अंदर सभी प्रकार के बाधाओं को दूर करते हुए नवचयनित शिक्षकों के वेतन समेत लंबित एरियर का भुगतान करें। वहीं, संघ के प्रखंड सचिव जगन्नाथ झा,उपाध्यक्ष मोइन अंसारी, मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौपाल ने कहा कि शिक्षक कार्यालयों के चक्कर लगा लगाकर थक जाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

अब संगठन और शिक्षक के पास एक ही विकल्प है कि जैसा जिले के पदाधिकारी समझते है वैसा ही करके दिखाया जाए। जिला स्तर के पदाधिकारी अगर शिक्षकों के वेतन एवं एरियर का समय से भुगतान नहीं करते हैं तो शिक्षक भी परिवार के लालन पोषण के लिए अब सड़कों पर भिक्षाटन कर अपने परिवार का पोषण करेने की तैयारी में है।

फोटो। शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पूर्व मंत्री ने भगवान गणेश के नाम की थी जमीन, अब दबंगों ने कर लिया कब्जा? जानिए पूरा मामला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें