spot_img

बिहार में क्राइम है….मोतिहारी में 2.75 लाख कैश की लूट, बाइक को नदी में फेंका, सीवान में CSP Center से लाखों की दिनदहाड़ लूट

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी और सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है। दोनों ही जगहों पर भीषण लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बताया जाता है कि मोतीहारी के सिकरहना के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के देवापुर बेलवा घाट पथ में अपराधियों ने लहसनिया गांव निवासी सदरे आलम को चाकू मार 2.75 लाख रुपए नकदी, बाइक, घड़ी लूट ली। वहीं, सीवान में दिनदहाड़ बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआइ के सीएसपी केंद्र पहुंचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार की बल पर केंद्र से पांच लाख रुपए लूटकर फायरिंग करते फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मोतिहारी में अपराधियों ने बाइक को नदी में फेंक दिया, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया गया है कि सदरे आलम जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ है। वे शिवहर से अपने घर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के लहसनिया लौट रहे थे। उक्त रुपए से ढाका में एक जमीन का एडवांस देना था।

- Advertisement -

तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घेर कर बाइक की चाबी छीन ली तथा बाइक की डिक्की खोल रुपए ले लिए। बाइक लूट कर ले जाने के क्रम में विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पचपकड़ी पुलिस पहुंच घटना की जानकारी ली।

- Advertisement -

वहीं, सीवान से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार में स्थित एसबीआइ के सीएसपी केंद्र को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। सीएसपी केंद्र में घुसे तीन अपराधियों ने फायरिंग करते हुए पहले तो केंद्र में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। सीएसपी केंद्र से करीब पांच लाख रुपए लूटने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining