spot_img

कृष्णा ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों का जमकर तांडव, 1 करोड़ से अधिक के जेवरात लूटे

spot_img
- Advertisement -

ह वही वैशाली है जहां 23 अक्टूबर 2021 को पंद्रह मिनट में ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहनों की लूट हो गई थी।  ग्राहक बन दुकान में घुसे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था याद है ना,

- Advertisement -

आज फिर उसी वैशाली के महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। भीषण लूटपाट की है। इस दौरान विरोध करने पर दुकान के मालिक को भी घायल कर दिया है। फिर से एक करोड़ से अधिक मूल्य के गहने लूटने की बात कही जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी दुकान में दस की संख्या में घुसे बदमाशों ने दुकानदार और कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े दुकान में घुसे अपराधियों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की। भागते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी ले गए हैं। खबर लगते ही पुलिस टीम के साथ एसपी भी पहुंचे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

एसपी मनीष ने बताया कि दुकानदार को दुकान में बंधक बनाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। कितने की लूट हुई है यह दुकानदार अभी जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जिले को सीलकर, जगह- जगह वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।

इससे पहले भी अक्टूबर में ग्राहक बनकर दुकान में घुसे हथियारबंद तीन लुटेरों ने 15 मिनट में करीब 10 लाख नकद और एक करोड़ के गहने लूट लिए थे। सरे शाम करीब पौने सात बजे शहर के व्यस्त इलाकों में से एक अनवरपुर चौक के नजदीक हुई इस लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एक करोड़ की लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी ने दुकानदार से बातचीत की और आगे की कार्रवाई में जुट गए थे।

मास्क पहनकर दूकान में घुसे बेखौफ अपराधियों ने दूकान में घुसते ही आभूषण दुकान के मालिक को गन प्वाइंट पर लिया और 15 मिनट तक लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधी जाते-जाते आभूषण दुकान के मालिक का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर भी लेते गए। घटना की गंभीरता को देख एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ राघव दयाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए थे।

बताया जाता है कि अनवरपुर चौक स्थित आदित्य ज्वेलर्स में हर दिन की तरह दुकानदार और स्टाफ बैठे हुए थे। तभी देर शाम करीब पौने सात बजे अचानक एक युवक मास्क लगाए घुसा और ज्वेलरी दिखाने की बात कही। इस पर दूकानदार ने कहा कि मास्क निकाल लीजिए। इसके बाद अचानक उस युवक ने पिस्टल निकाल लिया। इसी दौरान दो अन्य अपराधी भी मास्क लगाए ही घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। अचानक लूटपाट होते देख दुकानदार और स्टाफ डर गए। दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने लगभग एक करोड़ से ज्यादा के स्वर्णाभूषण और लगभग 8 से 9 लाख रुपए नकद लूटा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rural Road News: बिहार के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा बड़ा फायदा! CM चौधरी का सड़क विकास पर ‘बड़ा फैसला’, पढ़िए – मजबूत नींव!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, रखरखाव और चौड़ीकरण पर जोर दिय#PatnaNews,#BiharInfrastructure,#SamratChaudhary

Bhagalpur -Naugachia Crime News: नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या: रंगदारी न देने पर युवक की नृशंस हत्या, भूना!

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने रंगदारी न देने पर तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच म#NaugachiaCrime,#BhagalpurNews,#MurderMystery

Darbhanga Crime News: दरभंगा में कोर्ट का बड़ा फैसला: लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द, जानें क्यों!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने पिस्तौल दिखाकर लूट, नाबालिग के अपहरण और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब इन सभी को पटना हाDarbhangaNews,BiharCrime,CourtDecision

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews