back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Singer KK Death: होटल के कमरे से बरामद हुई एंटासिड की गोलियां, आखिर पत्नी से बात के क्या थे वो KK के आखिरी शब्द

spot_img
- Advertisement - Advertisement
KK मौत मामला : होटल के कमरे से बरामद हुई एंटासिड की गोलियां, आखिर पत्नी से बात के क्या थे वो आखिरी शब्द
KK मौत मामला : होटल के कमरे से बरामद हुई एंटासिड की गोलियां, आखिर पत्नी से बात के क्या थे वो आखिरी शब्द

शहूर गायक केके की अस्वाभाविक मौत की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की टीम ने होटल ग्रांड ओबेरॉय के उस कमरे से एंटासिड की गोलियां बरामद की है जिसमें केके ठहरे हुए थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने केके की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के लिए विदा किया था। हम दिल दे चुके सनम का लोकप्रिय गीत “तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही” जैसे सदाबहार गाने गाने वाले केके के निधन को लेकर पूरे देश में गम का माहौल है। पढ़िए मौत से पहले क्या हुआ…?

- Advertisement -

मंगलवार की रात सरकारी नज़रुल मंच ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद वह होटल रूम में लौटे थे। वहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनकी टीम ने उन्हें सीएमआरआई अस्पताल में भर्ती किया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।Singer KK Death: सिंगर केके की बच सकती थी जान, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  OTT Release: 'धुरंधर' को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

गुरुवार को कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि केके की मौत को लेकर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है। उनके होटल रूम की तलाशी के दौरान एंटासिड की गोलियां जब्त की गई हैं। ये ऐसी दवाई है जो अपच और गैस्ट्रिक दूर करने के लिए ली जाती है।

इन गोलियों का मिलना यह बताता है कि उन्हें गैस की समस्या थी और दर्द भी रहा होगा। एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि केके ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि उनके हाथ और कंधे में दर्द है।

महज 53 साल की उम्र में दम तोड़ने वाले केके का पोस्टमार्टम कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में हुआSinger KK Death: होटल के कमरे से बरामद हुई एंटासिड की गोलियां, आखिर पत्नी से बात के क्या थे वो KK के आखिरी शब्द था। यहां चिकित्सकों ने मौखिक तौर पर बताया है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से ही उनकी मौत हुई है। मौत के मामले में कुछ भी अस्वाभाविक नहीं होने का जिक्र चिकित्सकों ने किया है।

मंगलवार की रात जब वह परफॉर्म कर रहे थे तब तबीयत बिगड़ने से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि एसी काम नहीं कर रहा है। लिफ्ट में जब ले जाया जा रहा था तब का भी वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी और वह जोर-जोर से सांस ले रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें