back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत, कपड़ा धोने के दौरान हादसा, एक को बचाने में गई दूसरी की जान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भिण्डुआ में गुरुवार को कमला बलान नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे बहन की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिण्डुआ निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री गरिमा कुमारी 10 वर्ष और बबली कुमारी 07 वर्ष नदी में कपड़ा धोने गई थी।

- Advertisement -

इस दौरान बबली का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन गरिमा अपनी बहन को बचाने के लिए नदी में कूद गई। दोनों बहन को डूबते देख भाई आयुष ने भी नदी में जाकर अपनी बहन को बचाने का काफी प्रयास (two real sisters died due to drowning) किया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत, कपड़ा धोने के दौरान हादसा, एक को बचाने में गई दूसरी की जान इस दौरान आयुष भी नदी में डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने जब तीनो भाई बहन को डूबते देखा तो नदी में छलांग लगाकर तीनो को बाहर निकाला।जिसमे आयुष को तो बचा लिया गया पर दोनों बहन की तब तक मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

अपने बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे। वहां दोनों बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई। ग्रामीण बिपिन बिहारी बताते है कि गंगाराम के दो बेटे एवं दो बेटियां थी अगर सही समय ग्रामीणों की नजर उस डूबते हुए बच्चे पर पड़ती तो शायद बचाया जा सकता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में डूबने से दो सगी नाबालिग बहनों की मौत, कपड़ा धोने के दौरान हादसा, एक को बचाने में गई दूसरी की जानहालांकि जैसे ही वहां मौजूद ग्रामीण की नजर डूबते हुए बच्चे पर पड़ी तो बचाने की कोशिश की गई लेकिन ऊपर वाले को मंजूर नही था। आयुष का किस्मत अच्छा था जिसे ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया। वहीं इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी गई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने एसआई महेंद्र मंडल को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...

WhatsApp Privacy: अनचाही कॉल्स और स्पैम से ऐसे पाएं छुटकारा, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें