back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर कमला और जीवछ नदी में उड़ाही, बांध सुदृढ़ीकरण और छठ घाट निर्माण में भारी गड़बड़ी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। जल संसाधन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के कमला एवं जीवछ नदी में उड़ाहीकरण, बांध सुदृढ़ीकरण एवं छठ घाट निर्माण में व्यापक अनियमितता हुई है। इसकी परत खोलता, देशज टाइम्स के लिए सतीश चंद्र झा की यह रिपोर्ट

अनियमितता को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागीय मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। बाढ़ सुरक्षा एवं जल ग्रहण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कमला एवं जीवछ नदी में उड़ाहीकरण एवं बांध सुदृढ़ीकरण कार्य के साथ साथ 15 स्थानों पर छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें उराहीकरण से लेकर बांध सुदृढ़ीकरण तक का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

- Advertisement -

वहीं, आधे से अधिक छठ घाटों का भी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। लेकिन छठ घाट के निर्माण में व्यापक अनियमितता देखने को मिल रही है। एक तो किसी भी कार्य योजना पर कोई विवरण पटि्का नहीं लगाई गई है, जिससे कि आम लोग उस कार्य के संबंध में कुछ जानकारी ले सकें या कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे।दरभंगा के बेनीपुर कमला और जीवछ नदी में उड़ाही, बांध सुदृढ़ीकरण और छठ घाट निर्माण में भारी गड़बड़ी दूसरी ओर, घाट निर्माण में  कबाड़ से खरीद कर लाए गए पुराने लोहे का छड़ का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है । साथ ही ढलाई में प्रयुक्त हो रहे गिट्टी, बालू एवं सीमेंट के गुणवत्ता और मानक का कहीं तालमेल नहीं दिख रहा है और ना ही इसके संबंध में कोई विभागीय साइन बोर्ड लगाया गया है, जिससे लोग देखिए समझ सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वर्दी का रौब! Darbhanga News में बाइक सवार को दी गंदी-गंदी गाली, वीडियो वायरल होते ही SSP जगुनाथ रेड्डी ने लिया एक्शन

दूसरी ओर, भूतनाथ मंदिर से कटवासा घाट तक बांध सुदृढ़ीकरण कार्य को यथावत छोड़ दिया गया है जो कि विभाग के लिए प्रतिवर्ष कामधेनु साबित होती है। बाढ़ के समय में आनन-फानन बोरे में मिट्टी भरकर बाढ़ का पानी रोकने का असफल प्रयास की जाती है जो कभी सफल नहीं हो पाती है और लोगों को तबाही झेलने को मजबूर होना पड़ता है। एक बार पुनः उक्त तबाही झेलने को पोहदी एवं महिनाम ग्रामवासी को मजबूर होना पड़ेगा।

- Advertisement -

अनियमितता को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागीय मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। पोहद्दी पंचायत के मुखिया राज्य मनी देवी एवं समिति सदस्य प्रेम कुमार झा ने विभागीय अभियंता एवं मंत्री को आवेदन भेज कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

इधर संबंध में पूछने पर कार्यपालक अभियंता सुहैल अहमद बताते हैं
कि कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जबकि दोनों अभियंता झांकने भी नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ी से निकलेगा ट्रैफिक समस्या का हल... Baheri Bypass का सपना जल्द होगा साकार, DM ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, जून तक की डेडलाइन तय
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें