back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने वालों की खैर नहीं, 2 दर्जन से अधिक पर नीलाम पत्र दायर, सड़क घेरने वालों को अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अग्रिम राशि उठाकर मौज मस्ती करने वालों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय किया है।

- Advertisement -

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ने
अभी तक दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों के विरुद्ध नीलाम पत्र दायर कर अपने कड़े रुख की चेतावनी दे दी है। इस क्रम में उन्होंने आज सज्जनपुरा पंचायत अंतर्गत कन्हौली एवं मलौल ब्रह्मपट्टी गांव का दौड़ाकर लाभार्थियों के आवास निर्माण का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक लाभार्थियों का आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -

इसमें मात्र 2 लाभार्थियों ने अपना आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जबकि 13 लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण आधे अधूरे स्थिति में रखा है। वहीं, 5 लाभार्थियों ने अभी तक निर्माण कार्य का शुभारंभ भी नहीं किया है, जिन्हें कड़ी हिदायत देते हुए 1 सप्ताह के अंदर उठाए गए अग्रिम के विरुद्ध निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों के कसे पेंच, बोले- काम की क्वालिटी से समझौता नहीं, हर हाल में समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट

अन्यथा उनके विरुद्ध नीलाम पत्र दायर कर राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ करने की चेतावनी दी गई। दूसरी ओर अंचलाधिकारी भुवनेशर झा ने रमोली गांव पहुंचकर सड़क अतिक्रमण से संबंधित मामले का नापी करवाया। इसमें अरुण कुमार झा, महेंद्र झा एवं राजकुमार झा सड़क पर ही भवन निर्माण करवा रहे थे, जिन्हें अविलंब रोकते हुए किए गए निर्माण कार्य को तत्काल हटा दिया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई जिससे कि भविष्य में सड़क अतिक्रमण नहीं किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...

T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, मिली कड़ी टक्कर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और जुनून से भरी एक और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें