spot_img

जीतन राम की हालत डंवाडोल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल का पार्टी से इस्तीफा

spot_img
- Advertisement -

बिहारः 'हम' पार्टी में टूट, प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे से जीतनराम मांझी को लगा बड़ा झटका

- Advertisement -

पटना, खबरयुग। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की फूट सतह पर आ गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बड़ा हमला भी किया। कहा कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी महागठबंधन में रहकर भी डंवाडोल की स्थिति में हैं और कभी राहुल गांधी को पीएम बताते हैं तो कभी नरेंद्र मोदी की रैली में जाने की बात करते हैं।

- Advertisement -

पार्टी प्रवक्ता अगल ही लाइन पर है। ऐसे में पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। मांझी पर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि वह पार्टी से अलग महागठबंधन से अलग चल रहे हैं। वह महागठबंधन में रह कर पीएम मोदी की रैली में जाने की बात कर रहे हैं। पटेल ने कहा, हम में कुछ भी ठीक नहीं है, ऐसे में मैंने इस्तीफा दे दिया है। कहा कि हम पार्टी बिहार में केवल बीस लोकसभा क्षेत्रों में रह गए हैं।

- Advertisement -

पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता अलग बयान दे रहे हैं. तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग बयान दे रहे हैं। जानकारी देते उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को कांग्रेस की रैली को मांझी ने सफल बताते हुए राहुल गांधी को पीएम चेहरा भी माना वहीं, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिस रिजवान ने कांग्रेस की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताते हुए इसे माफिया के सहारे रैली में भीड़ जुटाने की बात कहकर सबको असहज कर दिया। ऐसे में पार्टी में रहना कतई से मुनासिब नहीं।जीतन राम की हालत डंवाडोल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल का पार्टी से इस्तीफा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir