back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

सिंहवाड़ा, मनीगाछी, जाले, दरभंगा सदर, बेनीपुर में कुंओं का नहीं हो सका अभी तक Verification, बिफरे DM Rajeev Roshan, कहा-सीओ करें चिन्ह्ति तालाबों और कुंओं का जल्द सत्यापन, पोर्टल पर करें अपलोड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत 11 अनुषंगी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी।

- Advertisement -

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 05 एकड़ से अधिक की जल संरचनाएं 174 से बढ़ाकर 182 कर दिया गया है। लघु सिंचाई के अभियंता ने बताया कि जिन 08 संरचनाओं को जोड़ा गया है, उनमें 10 फीट पानी है। जिसके कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।

- Advertisement -

बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 279 जल निकायों का जीर्णोद्धार करवाया गया है।48 तालाब बचे हुए हैं। जिलाधिकारी श्री रौशन ने 02 सप्ताह में इस कार्य को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।सिंहवाड़ा, मनीगाछी, जाले, दरभंगा सदर, बेनीपुर में कुंओं का नहीं हो सका अभी तक Verification, बिफरे DM Rajeev Roshan, कहा-सीओ करें चिन्ह्ति तालाबों और कुंओं का जल्द सत्यापन, पोर्टल पर करें अपलोड बताया गया कि जिले में 119 आहर हैं, उनमें से 92 में कार्य करवाया गया है, कुल-186 पईनों में से 183 पर कार्य कराया गया है, जिनमें से 110 पर कार्य पूर्ण हो गया है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 07 जल संरचनाओं में कार्य कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Jeevika Didi की सफलता का नया फॉर्मूला, एक शिविर ने बदली 242 किसानों की किस्मत, जानिए कैसे? सिंहवाड़ा में क्या हुआ!

अतिक्रमण वाले तालाबों के संबंध में निर्देशित किया गया कि जिन तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराना है और उनमें से जो तालाब अभी भी अतिक्रमण मुक्त नहीं हुए हैं, उन तालाबों को एक सप्ताह के अन्दर अतिक्रमण मुक्त कराएं।

बैठक में निदेशित किया गया कि सभी अंचलाधिकारी चिन्ह्ति तालाबों एवं कुंआ का सत्यापन कर लेंगे। अभी भी अंचलाधिकारी स्तर पर 370 कुंआ का सत्यापन लंबित है। निर्देशित किया गया कि कुआं का सत्यापन करते हुए उन्हें पोर्टल पर अपलोड करा दिया जाए। खासकर के सिंहवाड़ा, मनीगाछी, जाले, दरभंगा सदर, बेनीपुर में सत्यापन का कार्य लंबित बताया गया।

सिंहवाड़ा, मनीगाछी, जाले, दरभंगा सदर, बेनीपुर में कुंओं का नहीं हो सका अभी तक Verification, बिफरे DM Rajeev Roshan, कहा-सीओ करें चिन्ह्ति तालाबों और कुंओं का जल्द सत्यापन, पोर्टल पर करें अपलोड पीएचईडी की ओर से बताया गया कि उनकी ओर से 326 कुंओं का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा चुका है। पूर्व में विभाग की ओर से 324 कुंआ चिन्ह्ति किए गए थे, जो बढ़कर 345 हो गया है। 22 सोख पीट निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से 221 कुंआ का जीर्णोद्धार कार्य आरंभ कराया गया है, जिनमें से 151 में कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दरभंगा नगर निगम की ओर से 40 कुंआ का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा चुका है।

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के 1529 सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि शहरी क्षेत्र में 203 चापाकलों के किनारे सोख्ता का निर्माण कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में 364 सार्वजनिक कुंआ के किनारे तथा शहरी क्षेत्र में 35 सार्वजनिक कुंआ के किनारे सोख्ता का निर्माण कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रिश्वतखोरी में लहेरियासराय के दारोगा साजिद खान निलंबित, SSP जगुनाथ रेड्डी का Big Action...DeshajTimes की खबर का सीधा असर

बताया गया कि छोटी-छोटी नदियों के जल संग्रह क्षेत्र में जल संचयन के लिए 23 चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है।
बताया गया कि पौधरोपण के लिए 06 पौधशाला पर काम चल रहा है। बैठक में टपकन सिंचाई, जैविक खेती, सौर ऊर्जा एवं छत वर्षा जल संचयन की भी समीक्षा की गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: क्रिकेट के मैदान में चले चाकू, पाली बाजार में पसरा सन्नाटा, पढ़िए तीन जिंदगियां दांव पर Ghanshyampur का बाजार बंद

सिंहवाड़ा, मनीगाछी, जाले, दरभंगा सदर, बेनीपुर में कुंओं का नहीं हो सका अभी तक Verification, बिफरे DM Rajeev Roshan, कहा-सीओ करें चिन्ह्ति तालाबों और कुंओं का जल्द सत्यापन, पोर्टल पर करें अपलोड

बैठक में बताया गया कि 505 एकड़ में जैविक खेती तथा 57.85 एकड़ में टपकन सिंचाई कराया जा रहा है। बैठक में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारीगण, अभियंतागण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें