back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा में पुरानी दुश्मनी में रॉड से कातिलाना हमला, घर में घुसकर तोड़-फोड़, जेवरात लूटे, सहयोगी को भी पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। पुरानी दुश्मनी को लेकर रास्ता में रोककर रॉड से मारपीट कर घायल कर देने और जान बचाने के लिए एक घर में भागा तो उसे घर के लोगों के साथ भी मारपीट करते हुए सोने क जेवरात भी लूट लेने की वारदात से सनसनी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने जाले थाना क्षेत्र के बड़ी मलिकपुर गांव के मो. सईद के पुत्र मो. समीर ने जाले थाना में आवेदन देकर छोटी मलकपुर के मो. रिजवान उर्फ मुन्ना इनके पुत्र मो.जिसान मो.वेलाल सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

प्राथमिकी में कहा है, बीते बुधवार को बड़ी मलिकपुर गांव से छोटी मलिकपुर गांव जाने के दौरान ईदगाह के पास, उपरोक्त सभी आरोपियों ने इनका रास्ता रोककर रॉड से मारपीट करने लगा। इसमें इसका सर फट गया। जान बचाने के लिए भागकर जब वह मो. शोएब के घर में चला गया, जहां सभी आरोपी पहुंचे और गृहस्वामी मो. शोएब के घर में घुस कर उसकी कुर्सी-टेबल समेत बॉक्स आदि तोड़-फोड़ करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

जब शोएब और उनकी पत्नी तोड़-फोड़ करने से मना किया तो, उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर छोटी मलिकपुर गांव के लोग जब आए तो जान बची। इस दौरान मो. शोएब के घर की पेटी से दो भर सोने का जेवर भी गायब कर दिया।

थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित का आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...

T20 World Cup 2026: भारत ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी, अर्शदीप-सुंदर की वापसी!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है, खासकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें