

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपुर विद्युत अवर प्रमंडल के अधीनस्थ नगर परिषद क्षेत्र में आज से स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।
इसका शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने अनुमंडल मुख्यालय में मीटर स्थापना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महानगर के तर्ज पर अब बेनीपुर विद्युत प्रमंडल के अधीनस्थ विद्युत उपभोक्ता को भी विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार विद्युत खपत पर नियंत्रण कर सकेंगे।
इस संबंध में बेनीपुर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार वर्मा एवं सहायक अभियंता आकाश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में नगर परिषद क्षेत्र के 7500 उपभोक्ताओं को पुराना मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर (प्रीपेड )लगाया जाएगा। अब उपभोक्ता अपने हिसाब से विद्युत का उपयोग करेंगे।
इससे उनके पारिवारिक बजट में आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका कम रहेगी। साथ ही अब मीटर रीडिंग या त्रुटिपूर्ण बिपत्र होने की समस्या भी स्वत: समाप्त हो जाएगी, जिससे आम लोगों शिकायत नहीं रहेगी।
यह भी पढ़िए
बेनीपुर मनीगाछी सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र के दो मुखिया ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की है। इस संबंध में जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम मोहन झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी उच्चाधिकारी को सूचित किया है।
उन्होंने कहा है कि बेनीपुर-मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग को लेकर 10 जून से चंदन कुमार झा, मुखिया ग्राम पंचायत राज सझुवार तथा उगन झा मुखिया ग्राम पंचायत राज रमौली की ओर से ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय बेनीपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ किया जाएगा।
बिहार प्रदेश जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम मोहन झा ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर 21जूलाई2021 तथा 18 मई2022 को धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार झा ने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क विभागीय उदासीनता के कारण नहीं बनना सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।





You must be logged in to post a comment.