back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

रिया चक्रवर्ती का फिर टूटा सपना, नहीं जा सकीं अबू धाबी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से जारी लुक आउट नोटिस की वजह से अबू धाबी नहीं जा सकीं।

रिया का अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉड्र्स 2022 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया। हालांकि मुंबई की विशेष अदालत ने रिया को 2 से 5 जून तक अबू धाबी जाने की अनुमति दी थी।

विशेष अदालत में शनिवार को रिया चक्रवर्ती की ओर से उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने आवेदन पेश कर एनसीबी के कामकाज पर सवाल खड़ा किया। सतीश मानेशिंदे ने कहा कि कोर्ट ने ही सशर्त रिया चक्रवर्ती को 2 से 5 जून तक अबू धाबी जाने की अनुमति दी थी और एनसीबी को रिया चक्रवर्ती को उनका पासपोर्ट वापस देने का आदेश भी दिया था, लेकिन एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को पासपोर्ट नहीं दिया।

इससे रिया अबू धाबी नहीं जा सकीं। इसके बाद ईडी के वकील अतुल सरपांडे ने कहा कि ड्रग मामले में आरोपित होने के कारण रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसी वजह से रिया पर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एनसीबी ने इसी वजह से रिया को उनका पासपोर्ट नहीं दिया।

मानेशिंदे ने अदालत को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विदेश जाने के लिए आवेदन करते समय रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। इसके चलते अभिनेत्री रिया अब आइफा समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसलिए उसे पासपोर्ट नहीं चाहिए।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें