spot_img

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मृत घोषित गवाह बदामी देवी के जिंदा होते ही पूछताछ को Siwan पहुंची CBI की Team

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

त्रकार राजदेव रंजन की हत्याकांड (Journalist Rajdev Ranjan murder case) की जांच कर रहें केन्द्रीय जांच ब्यूरो की टीम की ओर से मृत घोषित कर दिए गए गवाह बदामी देवी की ओर से पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के सीबीआई विशेष न्यायालय में अचानक जिंदा पहुंच गई।

- Advertisement -

इसके बाद रविवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम सीवान शहर के कसेरा टोली स्थित बदामी देवी के घर पहुंच कर बंद कमरे में उन से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। वहीं बदामी देवी के पड़ोसियों से भी अलग-अलग पूछताछ की गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के अदालत में मौजूद उस समय सभी लोग हैरत में पड़ गए थे। जब सीबीआई द्वारा मृत घोषित गवाह बदामी देवी ने कोर्ट में उपस्थित होकर कहा था साहब में अभी जिन्दा हूं।

- Advertisement -

उन्होंने न्यायालय को बताया कि सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में सीबीआई ने मुझे गवाह बनाया था। लेकिन बाद में सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने मुझे गवाही के लिए संपर्क नहीं किया। मुझे कागजातों में मृत घोषित करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

सीवान के चर्चित पत्रकार व दैनिक हिन्दुस्तान के सीवान ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की 13 मई 2016 को सीवान स्टेशन रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित कई लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया था। उक्त मामले की सुनवाई मुजफ्फरपुर के सीबीआई के विषय न्यायालय में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform

तेज प्रताप यादव को कौन कर रहा ब्लैकमेल, आधी रात पहुंचे यहां… कहा – ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, जान को खतरा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आकाश यादव स#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#BiharCrime