back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

दरिंदा निकला अंचलाधिकारी, लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, चंगुल से भागी लड़की कूद गई ट्रेन के आगे

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां एक लड़की के साथ अंचलाधिकारी ने दुष्कर्म की कोशिश की और उस दरिंदे सीओ के चंगुल से भागकर लड़की ट्रेन के आगे कूद गई। मामला बेगूसराय का है जहां होश में आने के बाद पीड़िता ने क्या कहा, पढ़िए बिहार सरकार के एक अंचलाधिकारी की घिनौनी करतूत, दुष्कर्म करने की कोशिश करने के दौरान लड़की की खुदकुशी करने के लिए ट्रेन के आगे कूदने का यह सनसनीखेज मामला

इधर, घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है, विपक्षी दल ने प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचलाधिकारी दबंग प्रवृत्ति के हैं तथा ड्यूटी छोड़कर बराबर अपने गांव आते-जाते रहते हैं। यहां स्थानीय राजनीति करने के साथ-साथ उनकी दबंगई चरम पर रहती है।

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित दुलारपुर में  यह घटना 25 मई की है, लेकिन पीड़िता ने होश में आने के बाद सोमवार की देर शाम फर्द बयान दिया है। बयान के आधार पर अंचलाधिकारी (सीओ) एवं उनकी भाजपा नेत्री पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पीड़िता ने बताया, वह भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री-सह-दुलारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन देवी के यहां घरेलू काम करती है। पूर्व मुखिया के पति इंद्रदेव राम कटिहार में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 25 मई को वे अपने घर

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

पर थे। उस दिन अंचलाधिकारी ने रसोई घर में खाना बना रही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने हिम्मत का परिचय देते हुए किसी तरह विरोध कर वहां से भागी और खुद की इज्जत बचाई।

डर के मारे भागते-भागते वह तेघड़ा स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूद गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां की लड़की के होश में आने के बाद दिए गए फर्द बयान के आधार पर तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद अंचलाधिकारी एवं उसकी पूर्व मुखिया पत्नी की ओर से पीड़िता को धमकाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के 'जिम्मे' रहेंगे सरकारी शिक्षक...टन-टन-टन... सुनो घंटी बजी स्कूल की

तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कटिहार जिले में कार्यरत अंचलाधिकारी इन्द्रदेव राम तथा उनकी पत्नी दुलारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन देवी पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें