back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

बिहार विप चुनाव में रविंद्र प्रसाद सिंह और अफाक आलम बने JDU उम्मीदवार, BJP का एलान-ए-जंग अभी भी बाकी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

‘At the stroke of the midnight hour… भारत | Darbhanga स्वतंत्रता दिवस परिशिष्ट l भारत भाग्य विधाता… जय हे @Independence Day Special…

Team
DeshajTimes.Com

बिहार विधान परिषद की 7 सीटों पर होनेवाले चुनाव को लेकर राजद के बाद अब जदयू के अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आज की। हालांकि, विधान परिषद के खाली हो रहे सात सीटों में जदयू के पांच सीटें हैं। वहीं, विधान परिषद चुनाव में केवल दो ही सीट अब जदयू को मिलेगा।

ऐसे में तीन सीट का नुकसान जदयू को होगा। दो सीट पर जदयू के अंदर काफी मारामारी है।  प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई दावेदार थे लेकिन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को रविंद्र प्रसाद सिंह और अफाक आलम को उम्मीदवार के रूप में घोषित करके सारे कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

रविन्द्र सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। शुरुआती दौर से ही वह दल से पूरी निष्ठा से जुड़े रहे हैं।पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाना आम कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी उपलब्थि है। इससे पहले भी जदयू ने राज्यसभा उपचुनाव में जदयू ने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी थी और कर्नाटक से आनेवाले अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाकर राज्यसभा भेजा। आफाक अहमद वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव हैं और जेडीयू राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी हैं।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले राजद ने बिहार विधान परिषद की 7 सीटों पर होनेवाले चुनाव में अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि भाजपा की ओर से इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होनी अभी बाकी है।

जदयू के जिन विधान पार्षदों का सीट खाली हो रहा है, उसमें सीपी सिन्हा, रणविजय सिंह, गुलाम रसूल बलियावी, कमर आलम और रोजीना का सीट शामिल है। पांच विधान पार्षदों में तीन मुस्लिम हैं।

 पार्टी कार्यालय में लंबे समय से कार्य कर रहे राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह का नाम पहले से ही चर्चा में था। पिछली बार एमएलसी के लिए चयन नहीं होने पर रविंद्र सिंह नाराज हो गए थे। बाद में मुख्यमंत्री ने उन्हें मनाया था। इसके साथ पार्टी के कुछ प्रवक्ता भी दावेदारों में थे। ऐसे में, जदयू के लिए उम्मीदवारों का चयन आसान नहीं था।

जरूर पढ़ें

RJD के सच्चे सिपाही का थमा ‘ सफर ‘, 68 साल की उम्र में थमा राजनीति का धड़कता दिल, नहीं रहे राज नारायण यादव

दरभंगा | जिले के घनश्यामपुर प्रखंड — राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रखंड अध्यक्ष...

Darbhanga, Saharsa, Purnia, Muzaffarpur, Deoghar, Anand Vihar के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, Special Trains की परिचालन अवधि में विस्तार

यात्रियों के लिए खुशखबरी! 10 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट। रेलवे...

Darbhanga के लहेरियासराय स्टेशन पर अब रुकेगी Howrah-Raxaul Express! जानिए TimeTable

Railway News | Indian Railways Update | Bihar Train Halt| रेलवे का तोहफ़ा! लहेरियासराय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें