मई,19,2024
spot_img

नीतीश-गडकरी का किक… महात्मा गांधी सेतु के दूसरे लेन पर अब जाम से मिलेगा छुटकारा, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां,

spot_img
spot_img
spot_img

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले करीब छह किलोमीटर लंबे महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का मंगलवार को लोकार्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में गांधी सेतु की मरम्मत को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी। पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील का नया सुपर स्ट्रक्चर बनाया गया। उस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। अब पूर्वी लेन के लोकार्पण के बाद पुल के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू होने से उत्तर बिहार से राजधानी पटना आने वाले लोगों को बड़ी सहुलियत हो गई।

पटना में महात्मा गांधी सेतु की दूसरी यानी पूर्वी लेन का उद्घाटन होने से अब पटना समेत पूरे उत्तर बिहार के लोगों को गांधी सेतु पर ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंगलवार से गांधी सेतु की दोनों लेनों पर आवागमन शुरू करPunjabKesari दिया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर गांधी सेतु की पूर्वी लेन का लोकार्पण किया। यह पुल राजधानी पटना को राज्य के उत्तरी जिलों से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

गंगा नदी पर बने गांधी सेतु की लंबाई 5.75 किलोमीटर है। इस पुल की पूर्वी लेन का काम 2017 में शुरू हुआ था। गांधी सेतु की पश्चिमी लेन को जून 2020 में चालू कर दिया गया था। तब से एक ही लेन में दोनों साइड से वाहन आ जा रहे थे। इस वजह से गांधी सेतु पर बहुत लंबा ट्रैफिक जाम लगता था। ट्रैफिक जाम में फंसने के चलते कई बार लोगों की फ्लाइट, ट्रेनें छूट जाती थीं। यहां तक कि शादियां भी रुक जाती थीं।

गांधी सेतु का लोकार्पण करने के बाद नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार हाजीपुर स्थित जनसभा में पहुंचे। यहां 13,585 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

नितिन गडकरी का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में डबल डेकर ब्रिज का भी निर्माण करवाऊंगा। बिहार में 7 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण होगा। ग्रीनफील्ड पटना कॉरिडोर 4 चरणों में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है आज बिहार तेजी से बदल रहा है। बिहार में 1 लाख की लागत से नए हाईवे बनाया जा रहा है।

गडकरी ने नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि हम रोड बना रहे, आप नए शहर बसाएं। रिंग रोड पर जमीन अधिग्रहण कर नया शहर बसाएं। अंत में नितिन गडकरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमेरिका की तरह होगा। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता, उसे पूरा करता हूं।

उन्होंने कहा, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदल देंगे। पीएम मोदी ने बड़े पैकेज की घोषणा की है। उस पैकेज में कई बड़ी योजनाएं पूरी हो रही है। एलिवेटेड सड़क पर 4000 करोड़ खर्च होंगे। जून 2022 में कई योजनाएं पूरी होंगी। बिहार में ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

इससे पहले नितिन गडकरी सुबह 11 बजे बाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए। इसके बाद दोनों नेता एक साथ हाजीपुर के लिए रवाना हुए।

PunjabKesariइस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर और रेनु देवी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित राजग के कई नेता मौजूद रहे।

लोकार्पण के साथ ही वर्षों बाद एक बार फिर से गांधी सेतु के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो गई। इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें