back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

टैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार BSFC के सहायक गोदाम प्रबंधक की मौत, दूसरे सहायक प्रबंधक की हालत नाजुक, मंत्री की बैठक में शामिल होने एक ही बाइक से जा रहे थे दोनों

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेतिया जिले के गोपालपुर थाने के गोपालपुर गांव के नजदीक बुधवार सुबह नौ बजे बड़ा हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर की चपेटे में आने से मैनाटांड बीएसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक अशोक कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।वहीं, सिकटा के बीएसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

दोनों सहायक गोदाम प्रबंधक एक बाइक से बेतिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सहायक गोदाम प्रबंधक एक ही बाइक से सुबे के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह की बैठक में शामिल होने बेतिया जा रहे थे। इसी बीच बेतिया के ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट आकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -

बाइक सिकटा के सहायक गोदाम प्रबंधक चला रहे थे। इनका हेलमेट इनकी जान बचा लिया। मैनाटांड के सहायक गोदाम प्रबंधक पूर्वी चम्पारण के पकडीदयाल के निवासी है, जो फिलहाल पूरे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रहते है। वहीं सिकटा के सहायक गोदाम पूर्वी चम्पारण के चिरैया थाने के मिश्रौलिया गांव के बताए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AI Conference Delhi: वैश्विक मंच पर भारत की AI शक्ति का प्रदर्शन, अबू धाबी क्राउन प्रिंस और UN महासचिव भी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही तत्क्षण गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए बेतिया जानेटैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार BSFC के सहायक गोदाम प्रबंधक की मौत, दूसरे सहायक प्रबंधक की हालत नाजुक, मंत्री की बैठक में शामिल होने एक ही बाइक से जा रहे थे दोनों की तैयारी कर ही रही थी,कि इसी बीच मैनाटांड़ प्रखंड के बीएसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक अशोक कुमार सिंह की मौत हो गई।वहीं गम्भीर अवस्था में जख्मी सिकटा के सहायक गोदाम प्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर को इलाज के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना मृत अधिकारी समेत घायल के परिजनों को दे दी। दोनों के परिजन बेतिया अस्पताल में पहुंच गए। दुर्घटना की खबर पर मंत्री लेसी सिंह, उनके सचिव विनय कुमार, नरकटियागंज के एसडीओ धन्नजय कुमार,एमओ आशिक इकबाल व सिकटा के डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव राम जीएमसीएच पहुंचकर मृत अधिकारी समेत घायल अधिकारी के परिजनों को सांत्वना दिलाया।फिर शव का पोस्टमार्टम जल्दी से कराने को कहा।

थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-टेलर छोड़कर फरार हो गया है।यह ईंट बेचकर वापस मैनाटांड की ओर जा रहा था।मामले के दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-टेलर व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर ली गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें