back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में घर में खेल रही थी 2 साल की बच्ची, फिसला पैर, कमला नदी के पानी में लुढ़की, डूबी, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के इटहर पंचायत अंतर्गत विशुनिया में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशुनिया निवासी दशरथ यादव की दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी घर के आंगन में खेल रही थी। खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से पीछे गढ्ढे में कमला नदी के पानी में लुढ़क गई। इसके कारण पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक के दादा बहादुर यादव बताते हैं
कि बेटा कमाने प्रदेश गया हुआ है। बहु घर के आंगन में बच्चे को छोड़कर घर का काम कर रही थी तभी बच्ची खेलते खेलते आंगन से लुढ़क गई। बच्ची को लेकर आनन फ़ानन में कुशेश्वरस्थान पीएचसी लाया गया। जहां पीएचसी प्रभारी डॉ. सोहराब ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना के एसआई महेंद्र मंडल पीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...

WhatsApp Privacy: अनचाही कॉल्स और स्पैम से ऐसे पाएं छुटकारा, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें