

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रिश्ता कराना श्रवण कपड़ी को महंगा पड़ा। लड़की की आशिक ने की रिश्ता जोड़ने वाले अगवा श्रवण कपड़ी की हत्या।
जयनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्ममण टोला निवासी किराना व्यवसाई मृतक श्रवण कपड़ी हत्या मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि मृतक श्रवण कपड़ी ने थाना क्षेत्र के गोबराही गांव निवासी दीपक साह की पुत्री राखी कुमारी की शादी की बात कमला रोड निवासी बसंत चौधरी के पुत्र सूरज चौधरी के साथ रिश्ता जोड़ने का काम किया।
2 मई को दोनों की शादी बङे धूमधाम से किया गया। लेकिन राखी कुमारी का देवधा थाना क्षेत्र के उसराही गांव निवासी मो शहजाद के साथ काफी दिनों से प्रेस प्रसंग चल रहा था। मृतक श्रवण कपड़ी ने राखी कुमारी की शादी कराने में अगवा की भुमिका निभाने का काम किया। जो मो शहजाद को बर्दाश्त नहीं हुआ और 4 मई को आरोपी ने मृतक श्रवण कपङी को अपने विश्वास में लेकर आगे तक जाने के लिए उनके मोटरसाईकिल पर बैठ गया।
कुछ देर बाद शहीद चौक यू टाईप सङक पर आरोपी ने श्रवण कपड़ी को गोली मार कर अपने पिस्तौल को घटनास्थल के समीप एक पोखरा में फेंक कर अपने घर चला गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से मुंबई भाग गया। आरोपी ने राखी कुमारी से मिलने के लिए मुंबई से नेपाल आया था और राखी से मिलने के क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मधुबनी की ओर से एक एसआईटी टीम का गठन किया था। डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम में जयनगर थानाध्यक्ष, सर्किट इंस्पेक्टर, लदनियां थानाध्यक्ष के सहयोग से वैज्ञानिक अनुसंधान एवं श्रोतों के साक्ष्य से यह बात सामने आई कि श्रवण कपड़ी हत्या रिश्ता जोड़ने के कारण हुआ है।
डीएसपी ने बताया कि राखी कुमारी को मो. शहजाद दिलों जान से चाहता था। आरोपी बाजार स्थित राजू सरदार के कपड़े के दुकान में काम कर्ता था। जबकि राखी कुमारी भी कुछ दूर स्थित अपने पिता के कपड़े के दुकान पर रहती थी। इसी क्रम में राखी का मो. शहजाद के साथ जान पहचान हुई।
राखी कुमारी का रिश्ता तय होने पर दोनों एक साथ भागने के लिए शहजाद ने लङकी पर दबाव बनाया था। लेकिन राखी ने इसके लिए तैयार नहीं थीं। जबकि राखी कुमारी के मंगनी वाले दिन अंबे होटल में मो शहजाद हथियार के साथ पहुंच गया था। लेकिन श्रवण कपड़ी समेत अन्य को देखने के बाद आरोपी वहां से चला गया और राखी कुमारी की शादी 2 मई को सूरज चौधरी के साथ शादी हो गई। शादी होने के बाद आरोपी ने शादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्रवण कपड़ी को अपना दुश्मन मानने लगा।
फोटो: प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष संजय कुमार, लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एसआई विपिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।


