back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

12 साल बाद साथ-साथ कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी, फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

टना से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शुक्रवार को एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए।

- Advertisement -

वहीं, एक मानहानि के एक अन्य मामले में इसी कोर्ट में सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पेश हुए। यह मुकदमा भागलपुर के उदयकांत मिश्रा ने दायर किया था। मिश्रा ने एक टिपण्णी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दूसरी ओर, कोर्ट आकर लालू यादव और राबड़ी देवी की पेशी की भनक मीडिया को उनके जाने के बाद लगी।

- Advertisement -

इसके अलावा लालू प्रसाद मानहानि के एक अन्य केस में भी कोर्ट में पेश हुए हैं। मामला साल 2010 में पटना के जीआरपी थाना के सामने धरना प्रदर्शन से जुड़ा है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। बताया गया कि इस केस में दोनों को कोर्ट ने 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना NEET केस: जहानाबाद में छात्रा के परिजनों को दूसरी बार मिली धमकी, पहले बेटी अब बेटा, हत्या या आत्महत्या, उलझी गुत्थी!

मानहानि का यह मामला भागलपुर के उदयकांत मिश्रा ने लालू प्रसाद के खिलाफ दायर किया था। लालू यादव की एक टिप्पणी पर उदयकांत मिश्रा ने मानहानि का केस दायर किया था। भागलपुर के उदयकांत मिश्रा को लेकर भी लालू प्रसाद ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसमे लालू प्रसाद से कोर्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने ऐसी कोई विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर लालू प्रसाद ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया था।

इससे पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी शुक्रवार सुबह चुनाव से संबंधित धरना-प्रदर्शन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए हैं। लालू प्रसाद यादव ने वहां अपना पक्ष रखा है। जिस मामले को लेकर यादव दंपति पेश हुए हैं, वह मामला 2010 में जीआरपी पटना के सामने धरना देने से संबंधित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026 – जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दिन की शुरुआत करना और अपने आराध्य...

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें