back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, हवाई फायरिंग के बीच बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन पर आज रांची में उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बच गये हैं। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। सूचना है कि रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

- Advertisement -

भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ झारखंड से लेकर बिहार में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी नूपुर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। रांची में नमाज के बाद हिंसक झड़प के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन रांची निजी कार्य से गये थे। यहां अचानक से असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है। झारखंड में जुमे की नामाज के बाद शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। इस दौरान गोलीबारी की भी सचूना है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने

रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, हवाई फायरिंग के बीच बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, हवाई फायरिंग के बीच बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और पत्थरबाजी एवं आगजनी होने लगी। रांची में हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी समेत आम लोग घायल हुए हैं। फिलहाल हिंसा प्रभावित इलाके में धारा 144 लगाकर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। पुलिस की मदद से मंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नितिन नवीन पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची गए थे। इसी दौरान उनपर हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, पैगंबर पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने राजधानी रांची के मेन रोड पर उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गये। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गयी है।रांची में नमाज के बाद आगजनी-पथराव, हवाई फायरिंग के बीच बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को मेन रोड में कुछ प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी दौड़ी। इसी दौरान डेली मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। देखते-देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई।

यह भी पढ़ें:  AI Summit India: रोबोटिक डॉग विवाद में फंसा गलगोटिया विश्वविद्यालय, खाली करना पड़ा स्टॉल

मेन रोड पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद डेली मार्केट के पार्किंग एरिया में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गयी। उनके शीशे तोड़ दिये गये। इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें भी तोड़ी गयीं। आगजनी भी की गई। हंगामे के बाद से मेन रोड की तकरीबन सभी दुकानें बंद हो गईं।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Election: मायावती का बड़ा ऐलान, विरोधियों की साजिशों से सावधान रहें BSP कार्यकर्ता

आईजी अखिलेश झा और रांची रेंज के डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को लगी चोट

उपद्रवियों की पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी घायल हुए हैं। सेंटेविटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिटी एसपी अंशुमन कुमार और डेली मार्केट के थानेदार अवधेश ठाकुर भी चोटिल हुए है। पत्थरबाजी में 12 से अधिक पुलिसकर्मी और जवानों को चोट लगी हैं।

यह भी पढ़ें:  Assam Election: असम चुनाव... रंगीन तस्वीरें और मोबाइल फोन, जानें आयोग के नए दांव!

प्रशासन ने किया ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल
उपद्रवियों की पहचान के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग की गयी, ताकि उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा सके और उन पर कार्रवाई हो सके। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया। आसपास की दुकानों और एक धार्मिकस्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आई पुलिस को भी विरोध झेलना पड़ा।

भीड़ ने जवानों पर भी पत्थर बरसाए, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शहर के कई स्थानों पर नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसी तरह बिहार में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भोजपुर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। विरोध में कुछ ने खुद दुकानें बद कर दीं तो कुछ के जबरन शटर गिरवा दिए गए। बक्सर में मुस्लिम समुदाय ने डुमरांव में मस्जिद के सामने नारेबाजी की और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने काला बिल्ला लगाकर नमाज भी अदा की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...

‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या शाहिद कपूर की फिल्म छू पाएगी 50 करोड़ का आंकड़ा?

O Romeo Box Office Collection News: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें