

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा निवासी इंदल यादव हत्या कांड में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व हुए इंदल यादव हत्या कांड में मृतक के पिता रामचंद्र यादव के आवेदन पर कुल 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सहरसा जिले के आठ एवं दरभंगा जिला के एक लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
सहरसा जिले के नामजद अभियुक्त में महिन्दर पासवान, शंकर पासवान, शुभकर पासवान, गजेंद्र पासवान, शम्भू यादव, नितीश यादव सहित आठ एवं दरभंगा जिले के मृतक के पंचायत के ही मनोज पासवान को नामजद किया गया हैं।
मालूम हो कि बुधवार की रात सहरसा से लौटने के दौरान अपराधियों ने बलथरबा घाट के पास इंदल को गोली मार दी थी। अमित कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 207/22 दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।

