back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनें बहाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते गत 17 मई से रद ट्रेनें बहाल कर दी हैं। इनमें दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, लखनऊ-गोरखपुर और लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहित दो दर्जन ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्री एडवांस और तत्काल में सीटों का आरक्षण अब करवा सकते हैं।

- Advertisement -

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गत 17 मई से रद्द अधिकांश ट्रेनें 10 जून से दोनों दिशाओं से बहाल कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। कुछ ट्रेनें अभी बाकी है, जिन्हें जल्द बहाल कर दिया जाएगा। बहाल हुई ट्रेनों में यात्री अब एडवांस और तत्काल में सीटों का आरक्षण करवा सकते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि बहाल हुई ट्रेनों में अप-डाउन में चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन -गोरखपुर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस,लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल- गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा

- Advertisement -

कचहरी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस,न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस,आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस,छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस,दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस और सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...

‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या शाहिद कपूर की फिल्म छू पाएगी 50 करोड़ का आंकड़ा?

O Romeo Box Office Collection News: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें