

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। नगर निकाय का चुनाव कब तक कराएं जाएंगे। इसको लेकर ना तो सरकार स्पष्ट कर रही है और ना ही निर्वाचन आयोग स्तर से कोई औपचारिक ऐलान किया जा रहा है। तैयारी शुरू है। पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट
हालांकि, राज निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसमे नगर पंचायत के वार्ड बार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
इस बार, प्रारूप प्रकाशन के अनुसार नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कुल ग्यारह हजार सात सौ चौदह मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें दावा आपत्ति की तिथि एक जून से दस जून भी समाप्त हो चुकी है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जून को प्रकाशित किया जाएगा।
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी को 13 वार्डो में विभक्त किया गया है। जिसमे सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड संख्या 6 में 1360 है तो वही सबसे कम वार्ड संख्या 9 में 650 मतदाता ही है। वार्ड संख्या एक मे 812 वार्ड संख्या दो में 711 वार्ड संख्या 3 में 1282 वार्ड संख्या 4 में 722 वार्ड संख्या 5 में 1203 वार्ड संख्या 7 में 1079 वार्ड संख्या 8 में 682 वार्ड संख्या 10 में 883 वार्ड संख्या 11 में 948 वार्ड संख्या 12 में 695 एवं वार्ड संख्या 13 में 687 मतदाता हैं।
रामपुर राउत मौजा के बहेड़ा में 2 वार्ड धबोलिया में 3 वार्ड और रामपुर राउत में 8 वार्ड को मिलाकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत का गठन किया गया है। वहीं चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के इक्छुक भावी उम्मीदवारों की नजर आरक्षण रोस्टर पर टिकी हुई है।
उम्मीदवार आरक्षण रोस्टर की पुष्टि के लिए प्रत्येक दिन प्रखंड का चक्कर लगा रहे है। सभी उम्मीदवारों की धड़कनें तेज है कि पता नहीं मुख्य पार्षद का पद क्या होगा। लोग अपने मे कयास लगा रहे है कि यहां सबसे ज्यादा आवादी एससी/एसटी की है कहीं मुख्य पार्षद सुरक्षित ना हो जाए।
कि चुनाव तैयारी के मद्देनजर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। इसके आलोक में दावा आपत्ति भी लिया जा चुका है। दावा आपत्ति को जांचोंपरांत अग्रेतर कार्यवाई के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को भेजी दी गई है। जहां तक आरक्षण रोस्टर का बात है तो ये निर्वाचन आयोग का मामला है।

