back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

तिलक समारोह से लौटने के दौरान भीषण हादसा, पानी से भरे गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, नौ रिश्तेदारों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार देर रात 1ः30 बजे हुए सड़क हादसे में नौ लोगों राम किशन यादव (70),मानिक शर्मा (65),गंगा प्रसाद यादव (60), संदीप लाल यादव (55),गुलाब चन्द यादव (55) कालो यादव (30),अमर चन्द्र यादव (25),तनवीर आलम (25),करण कुमार यादव (25) की मौत हो गई। बताया गया है कि यह लोग तिलक समारोह से वापस ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे।

- Advertisement -

रास्ते में इन लोगों की स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्कार्पियो में कुल 11 लोगों सवार थे। हादसे में जान गंवाने वालों में सभी आपस में रिश्तेदार हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास की है। बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया हादसे का शिकार हुए सभी लोग तिलक चढ़ाने के बाद रात को ही खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसा हुआ।तिलक समारोह से लौटने के दौरान भीषण हादसा, पानी से भरे गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, नौ रिश्तेदारों की मौत

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: राजस्व वसूली पर DM अंशुल कुमार का एक्शन, इन विभागों पर गिरी गाज, मांगा गया जवाब

बताया जा रहा है कि तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। गाड़ी पानी से भरे गहरे गड्ढे में समा गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस भी पहुंच गई है। सभी मृतक किशनगंज जिला के रहने वाले हैं।

बैसा के सीओ राज नारायण राजा ने बताया कि एक और व्यक्ति के गाड़ी के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है। गोताखोरों की मदद से शव की खोज की जा रही है।

हादसे में घायल अंगद यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात सभी लोग ताराबाड़ी गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। कंजिया गांव में मोड़ के पास रात करीब डेढ़ बजे गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। जब तक कुछ समझ में आता तब तक गाड़ी पूरी तरह से तालाब में समा चुकी थी। उसने बाहर निकलकर लोगों से मदद के लिए शोर मचाया लेकिन गाड़ी पूरी तरह तालाब में डूब गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे में स्कार्पियो चालक की भी मौत हो गई है। उसका शव आज सुबह आठ बजे मिला। हादसे के बाद सुबह तक रौटा और अनगढ़ थाने की पुलिस सहित अंचलाधिकारी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ताराबाड़ी सहित नुनिया गांव में मातम पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें