back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बिहार को कहीं फिर ना पड़े रोना, पटना में अचानक 24 घंटे में 30 कोरोना+

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए अमेरिका ने कोविड संबंधी नियमों में बदलाव करते हुए बोर्डिंग से एक दिन पहले यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 8,329 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 4,216 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई। मगर, हद बिहार की राजधानी पटना कर रहा है जहां एक साथ तीस कोरोना मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

कारण, बिहार में अब तक एक साथ 30 मामला 2022 में नहीं आया था। संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। 24 घंटे के अंदर पटना में 30 नए संक्रमितों पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है। अब सरकार इसके लिए क्या कदम उठाती है। लोगों को एहतियत बरतने की क्या अनिवार्यता होगी। केस रोकने के क्या उपाय होंगे, मामले में बढ़ोतरी ना हो, इसके क्या एहतियात बरते जाएंगें, यह समय बताएगा। फिलहाल पढ़िए यह पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 48 हजार 308 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार, 370 है। दैनिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में मौसम की मार से राहत... इसरो लगाएगा Doppler Weather Radar, बाढ़ और बिजली गिरने की मिलेगी सटीक चेतावनी

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.35 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.41 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं, बिहार के पटना में,बिहार के पटना में 6 जून को 3 केस मिले थे। वहीं, सात को आठ, नौ को सात, दस को चार, आठ को बारह और अचानक से ग्यारह को तीस पॉजिटिव मिलने से सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक यह नियम रविवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगा। अधिकारी के अनुसार सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने तय किया है कि अब इसकी जरूरत नहीं है।पटना में एक साथ 30 नए केस पाए गए हैं। इतने नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर अचानक से इतने मरीज कहां से आए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित होने वाले किस इलाकों के हैं। विभाग के अफसर अब मामलों की पड़ताल में जुट गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो शनिवार को पोर्टल पर 30 नए मामले दर्ज किये गए हैं। अब इसका पता लगाया जा रहा है कि मामले कहां से आए हैं। यह कौन लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में कोरोना नियंत्रण में था। हर दिन 10 या उससे कम मामले पूरे राज्य में आ रहे थे। 24 घंटे में राज्य में कुल 10 मामले आए थे। इसमें गोपालगंज में एक, जमुई में एक, कैमूर में एक, नालंदा में एक, पटना में 4 और सुपौल के साथ सीतामढ़ी में एक-एक नए मामले आए। शुक्रवार को 24 घंटे में 72607 सैंपल की जांच हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधान परिषद में आर-पार की लड़ाई, चौधरी और सिंह के बीच तीखी झड़प... डिग्री, फर्जी और चैलेंज

अब तक बिहार में कुल 830890 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 818556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 12256 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन यानि शुक्रवार तक राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 77 दर्ज की गई थी। पटना में 51 एक्टिव मामले हैं। अब नए 30 मामले इसमें दर्ज किए जाएंगे। पटना में अब तक 180761 लोग कुल संक्रमित हुए जिसमें 177869 लोग कोरोना को मात दिए जबकि 2841 कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अब नए मामलों को लेकर लोगों को संभल कर रहना होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly Digitalization: बिहार विधानसभा में अब 'जीरो आवर' होगा पूरी तरह डिजिटल, स्पीकर ने दिए निर्देश

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे तक 194 करोड़ 92 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15.08 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 14.03 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें