back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बिहार का प्रजनन दर 4.2 से घटकर पहुंचा 3 पर, नवविवाहित जोड़ियों के लिए नई पहल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वविवाहित जोड़ों को दिया नई पहल किट दी गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 64 हजार 799 किट का वितरण किया गया है। वहीं, बिहार में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 4.2 था जो अब घटकर 3 हो गया है। इसके साथ ही,जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों को कामयाब किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य में परिवार कल्याण कार्यक्रम की सफ़लता के लिए नवविवाहित जोड़ियों को जागरूक किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के लिए नवविवाहित जोड़ों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 64 हजार 799 ‘नई पहल किट’ का वितरण किया गया है। नई पहल किट के वितरण के जरिए नवविवाहित जोड़ियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नई पहल किट में एक जूट बैग, ग्रूमिंग बैग, विवाह पंजीकरण फार्म, किट के इस्तेमाल संबंधी लिखित जानकारी, तौलिया, कंघी, बिंदी, नेलकटर, दो सेट रुमाल व एक छोटा आईना शामिल है। साथ ही इस बैग में गर्भ निरोधक गोलियां एवं प्रेगनेंसी जांच किट भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Irrigation: बाराचट्टी में बूंद-बूंद पानी को तरसते किसान, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज

राज्य के प्रत्येक जिलों में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से नई पहल किट वितरित किया गया है। नई पहल किट का वितरण राज्य के प्रत्येक जिले में किया गया है। जिसमें सारण में नौ हजार 696 किट, पश्चिमी चंपारण में तीन हजार 461 किट, वैशाली में तीन हजार 265 किट, पूर्णिया में दो हजार 943 और बेगूसराय में दो 305 किट का वितरण किया गया है।

मंगल पांडेय ने कहा
बिहार में 2005 में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 4.2 था जो अब घटकर 3 हो गया है। देश का कुल प्रजनन दर 2 हो गया है, जो जनसंख्या स्थिरीकरण को दर्शाता है। अब यही लक्ष्य बिहार के लिए भी है, ताकि बिहार में भी जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों को कामयाब किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और परामर्श देने का कार्य लक्षित परिवारों के बीच जाकर कर रहा है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण व सीमित परिवार के प्रोत्साहन के लिए हर जिले में आशाओं की ओर से नवविवाहित जोड़ों को ‘नई पहल किट’ देकर परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाता है। मिशन परिवार विकास में शामिल करौली को प्रोमोशनल योजना के तहत दो बच्चों तक परिवार सीमित रखने के लिए ‘नई पहल किट’ वितरण की योजना है।

इस योजना के तहत आशाओं की ओर से नवविवाहित दंपतियों को परिवार नियोजन के तरीको एवं संबंधित जानकारी सहित नई पहल किट वितरित की जाएगी और पहली और दूसरी संतान के बीच पर्याप्त अंतर एवं विवाह के बाद एक निश्चित अंतराल के लिए गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी दी जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें