spot_img

दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल में लगेंगी अतिरिक्त कोच, पटना, सहरसा और दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों की बढ़ेंगी सीटें

spot_img
- Advertisement -

रेलवे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली 19602 न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल में लगेंगी अतिरिक्त कोच, पटना, सहरसा और दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों की सीटें बढ़ेंगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली 19602 न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में 13 से 27 जून तक न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन से एक थर्ड एसी कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा। लखनऊ होकर चलने वाली 19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में 11 से 25 जून तक उदयपुर स्टेशन से एक थर्ड एसी कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।

- Advertisement -

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच छपरा स्टेशन से 11 जून से स्थायी रूप से लगाया जाएगा। वापसी में लखनऊ होकर चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से दिल्ली रेलवे स्टेशन से 12 जून से लगाया जाएगा।

- Advertisement -

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर चलने वाली इन ट्रेनों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व-मध्य रेलवे ने पटना, सहरसा और दरभंगा से खुलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से विभिन्न श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को इन ट्रेनों में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी। ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और स्लीपर कोचश्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह सुविधा दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 12 जून से 30 जून तक तथा नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 13 जून से एक जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

22353/22354 पटना-बानसवाडी-पटना हमसफर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। यह सुविधा पटना से बानसवाडी के लिए 16 जून से 30 जून तक तथा बानसवाड़ी से पटना के लिए 19 जून से तीन जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और स्लीपर कोच श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह सुविधा सहरसा से नई दिल्ली के लिए 12 जून से 30 जून तक तथा नई दिल्ली से सहरसा के लिए 13 जून से एक जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 घायल; LG मनोज सिन्हा ने तुरंत संभाला मोर्चा!

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा की बस खाई में गिरने से 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घा#AmarnathYatra,#GanderbalBusAccident,#ManojSinha

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate