

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल बाजार हाटगाछी स्थित विवाह भवन में शनिवार को कालजयी संपादक राजनंदन लाल दास तथा महान रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा पर केंद्रित स्मारिका प्रसुनानजलि का लोकार्पण विधिवत रूप से शिक्षाविद तथा साहित्यकारों ने किया।
समारोह डॉ. देव कृष्ण झा के वेद ध्वनि से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गया गया।इसका उदघाटन डॉ. विद्यानंद झा मुख्य अतिथि कमलेश झा, मुख्य वक्ता मुकुल बिहारी वर्मा, विजय नंदन दास अध्यक्ष उदय चंद्र लाल दास, स्वागत समिति के अध्यक्ष अमरेश कुमार, कोचिंग एसोसिएशन बिरौल के संरक्षक बलराम चौधरी तथा कोचिंग एसोसिएशन बिरौल के अध्यक्ष केशव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
विद्यानंद झा ने राजनंदन लाल दास और मानस विहारी वर्मा के जीवन के संघर्षों एवं उपलब्धियों को विस्तार जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना तभी साकार होगा जब भारत विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में एक होगा। मुख्य अतिथि कमलेश झा ने कहा कि यह हमसबो के लिए गौरव का विषय है कि ऐसे विभूतियों के युग में जन्म हुआ और समय समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।
अध्यक्ष उदय चंद्र लाल दास ने कहा कि दोनों महान विभूति का निधन पूरे मैथिली साहित्य जगत में शून्यता का बोध करता है। जिसका भरपाई खासकर पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाले भविष्य में असंभव लग रहा है। अमरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन मिथिला के दो विभूति राज नंदन लाल दास तथा पद्मश्री मानस बिहारी बर्मा के नाम समर्पित है।वे दोनों विभूति दैहिक रूप से हमारे बीच उपस्थित नहीं है लेकिन सूक्ष्म रूप से हमारे मध्य उपस्थित होकर हमें आशीर्वाद जरूर दे रहे हैं। इन दोनों का जीवन किसी दर्शन से कम नहीं जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।धन्यवाद ज्ञापन केशव चौधरी की ओर से दिया गया।
स्मारिका के विमोचन में समर्पित होकर लोकार्पण समारोह को सफल बनाने वाले अमरेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।समारोह में दर्जनों सीटीईटी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। मौके पर साहित्यकार शंभु नाथ मिश्र, बैजनाथ झा,अजीत चंद्र दास, राकेश कुमार झा, ललित कुमार दास, नरेंद्र कुमार दास, रविंद्र कुमार दास,विजय शंकर प्रसाद,अशोक कुमार दास, अजय शंकर दास, अभय रंजन दास,कौशल कुमार,मुरारी कुमार दास, अनीशा गुप्ता,जयंती कुमारी,सुप्रीति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,केशव आचार्य, नटवर पंडित,राजहंस दास,मनीष कर्ण, अभ्यास गुप्ता सौरव खरगा, महताब, मंजूर रवि शुभम आदि मौजूद थे।




You must be logged in to post a comment.