back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दरभंगा मंडलकारा का यही है सीक्रेट…यही तो होता है Sanjay kumar Ray की EXCLUSIVE रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। दरभंगा जेल में कैदियों से रंगदारी वसूलने की प्रथा कोई नई बात नहीं है। यह ट्रेंड में शुमार रहा है। अक्सर होता रहा है। अभी भी हो रहा है। सिस्टम वही है। समस्या वही है। जब उजागर हुआ, कुछ हलचल मची। फिर धीरे-धीरे सब शांत। फिर अनायास जेल से निकली मोबाइल की रिंग टोन से हड़कंप मचा। हां, कार्रवाई या शांति का नजारा तब-तब जरूर दिखा है जब जेल की कमान थामने वाले जेलर या अधीक्षक दोनों में कोई कड़क, ईमानदार की पोस्टिंगदरभंगा मंडलकारा का यही है सीक्रेट...यही तो होता है Sanjay kumar Ray की EXCLUSIVE रिपोर्ट यहां हो जाती है। उसके बाद तो पूछिए मत, जेल में बंद कुख्यात की हेकड़ी बंद हो जाती है। मगर, जब कोई जेलर या अधीक्षक कैदियों को रामायण का पाठ सुनाने लगते हैं तो कुख्यात कैदियों में रावणी गुण सवार हो जाता है। आइए खबर की ओर लौटे। पढ़िए, क्या है ताजा जो है सीक्रेट। मगर हो यही रहा है। VIDEO LIVE देख लीजिए। पढ़िए Sanjay kumar Ray की EXCLUSIVE रिपोर्ट

- Advertisement -

कहा जाता है,जान से भी मरवा देंगे!
इन दिनों जेल में बंद कुख्यात अपराधकर्मी कुछ रावण की ही रोल में हैं। बेबस और लाचार कैदियों से जबरन रंगदारी की वसूली की जा रही है। मजेदार बात यह है कि रंगदारी के पैसों को वसूलने के लिए दो पुलिसकर्मी जाते हैं। पैसा नही देने वाले कैदियों को भारी भरकम काम सौंपा जाता है। यहां तक कि, उससे मैला भी साफ कराया जाता है। पैसे नहीं देने पर उसके परिजनों को धमकी दी जाती है। कहा जाता है कि जान से भी मरवा देंगे!

- Advertisement -

हाल में छूटे एक कैदी ने बताया
कि जेल में कुख्यात बाबा समेत छह अपराधकर्मी जेल में आए। बंदियों से रंगदारी की वसूली करते हैं। इसमें उसका साथ जेलर और अधीक्षक भी देते हैं। इस कैदी ने यहां तक कहा कि उससे दो बार में 30 हजार की रंगदारी ली गई। पहली बार में दस हजार और दूसरी बार में बीस हजार।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG BREAKING News: दरभंगा में रोड एक्सीडेंट: एसएच 17 पर दर्दनाक हादसा, तीन किशोरों की मौत

उसने यह भी कहा कि इस पैसों को लेने के लिए दोनों दिन अलग-अलग सिपाही गए थे। उसने कहा कि इन अपराधियों को अलग-अलग वार्ड दिया गया है। और, अपने-अपने वार्डों में सक्षम कैदियों से रंगदारी की मांग की जाती है। रंगदारी नहीं देने पर बुरी तरह से मारपीट की जाती है।

अप्राकृतिक यौनाचार भी आम-खुलेआम
यही नहीं अप्राकृतिक यौनाचार भी किया जाता है। मजबूरन कैदी अपने परिजनों से पैसा मंगाकर इन्हें पैसे देते हैं। अब सवाल उठता है कि जेल में बंद अपराधियों में बाबा कौन है? एक सप्ताह पूर्व जेल से न्यायालय में हाजिरी देने आए रवि सिंह मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जेल में बंद कुख्यात अपराधकर्मी उससे पांच लाख की रंगदारी मांग रहा है।

इतना ही नहीं, रवि सिंह ने यहां तक कहा कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसे एवं उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। रवि ने कहा कि इस बात की लिखित शिकायत उसने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय को दे दी है। इसकी Video भी आप देख रहे हैं।

दरभंगा मंडलकारा का यही है सीक्रेट…यही तो होता है…Deshaj Times Video Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/oaxTHprKLCY”]

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहादुरपुर को मिलेगी नई सौगात! DM ने ब्लॉक ऑफिस की जमीन का किया मुआयना, भवन निर्माण की भूमि के एक-एक इंच का होगा सही इस्तेमाल

रवि सिंह के वकील ने कहा
कि इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, लेकिन अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उसने जेल में बंद कुख्यात का नाम भी बताया। रवि ने यह भी कहा कि एक सप्ताह पूर्व शराब मामले में बंद आरोपी केवटी के कृष्णा साह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसने कहा कि कृष्णा का कसूर बस इतना था कि उसने मांगी गई रंगदारी का पांच हजार रुपया कुख्यात को नहीं दिया। नतीजतन, उसको अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला

दरभंगा मंडलकारा का यही है सीक्रेट…यही तो होता है…Deshaj Times Video Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/oaxTHprKLCY”]

फिर मेरे मोबाइल पर जेल से फोन आया
इस बाबत जेल के अधीक्षक-मेजर से फोन कर बातचीत करने की कोशिश की गई। लेकिन, बात हो ना सकी। असफल रहे।जेलर-अधीक्षक संदीप कुमार के फोन पर जब फोन किया गया तो उनका मोबाइल व्यस्त था। हालांकि, तुरंत बाद ही मेरे मोबाइल नंबर पर 7909050187 से फोन आया कि मैं जेल से बोल रहा हूं। जेल अधीक्षक-जेलर व्यस्त हैं। हम बात करा देंगे थोड़ी देर में। मगर कोई बात उनसे नहीं हुई।

डीएसपी कृष्णननंदन प्रसाद ने कहा
इधर, डीएसपी कृष्णननंदन प्रसाद ने कहा कि शनिवार को रूटीन वर्क के तहत जेल में छापेमारी की गई है। सभी वार्डों को खंगाला गया लेकिन कुछ मिला नहीं। उन्होंने कहा कि पूरे जिला प्रशासन की नजर जेल पर है। वहीं, कैदी कृष्णा साह की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

दरभंगा मंडलकारा का यही है सीक्रेट…यही तो होता है…Deshaj Times Video Live
[su_youtube url=”https://youtu.be/oaxTHprKLCY”]

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Netflix पर Kohra Season 2 का धमाका, ये है साल की सबसे धाकड़ क्राइम थ्रिलर!

Kohra Season 2 News: सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा जबरदस्त तड़का कि आप अपनी...

JEE Main परिणाम तिथि में बदलाव: छात्रों के हित में NTA का बड़ा फैसला!

JEE Main परिणाम तिथि में बदलाव: छात्रों के हित में NTA का बड़ा फैसला!JEE...

स्वप्न शास्त्र: सपनों में स्वादिष्ट भोजन देखना – क्या है इसका गहरा अर्थ?

Swapan Shastra: सपनों की दुनिया रहस्यमयी होती है, जो हमें भविष्य के कई शुभ-अशुभ...

भारत-अमेरिका Trade Deal: SBI रिपोर्ट का बड़ा दावा, भारत को मिलेगा 90 अरब डॉलर का फायदा!

Trade Deal: हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच संपन्न हुई ट्रेड डील...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें