

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में लगातार वृद्धों पर आफत मचा है। एक दिन पूर्व अज्ञात वृद्ध को स्थानीय प्रशासन और लहेरियासराय पुलिस की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज हो रहा है। यह मामला शनिवार का है। वहीं, रविवार की सुबह स्टेशन रोड, रिक्शा स्टैंड से एक वृद्ध की लाश बरामद हुई है। इसकी पहचान नहीं पाई है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह दरभंगा स्टेशन परिसर के रिक्शा स्टैंड से एक वृद्ध का शव मिला है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हालत काफी खराब थी। वह सड़क पर यूं ही लेटा है। अब इस अज्ञात शव को फिलहाल पहचान के लिए रखा गया है। मंगलवार को इस अज्ञात शव की अंत्येष्टि कबीर सेवा संस्थान की ओर से की जाएगी। फिलहाल अगर तब तक पहचान नहीं हुई तो।
वहीं, इससे पूर्व लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि लहेरियासराय थाना अन्तर्गत बेलवागंज मोहल्ला से करीब 05-06 मीटर पहले 10ः00 बजे रात में राम निवास चौधरी, पूर्व एमएलए के घर के सामने वाले रोड पर से
करीब 80 वर्ष का वृद्ध व्यक्ति, जो इतना कमजोर है, कि न बोल रहा है, न अपना नाम-पता बता रहा है और न अपने से चल पा रहा है, उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें बताया कि किसी गाड़ी वाले ने उन्हें वहां लाकर छोड़ दिया था।




You must be logged in to post a comment.