

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। जिला परिवहन विभाग की मिली भगत से पिछले कई वर्षों से बिरौल अनुमंडल के विभिन्न राज्य मार्ग पर बिना रोक-टोक के दर्जनों अवैध वाहन (यात्री बस ) सपाटा दौड़ रही है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह रिपोर्ट
ये गाड़ियां सहरसा, कुशेश्वरस्थान, बिरौल, बेनी
इसके बावजूद नियम, कानून का धज्जियां उड़ाते हुए संचालक इस इलाके से सैकड़ों यात्रियों को अपने वाहनों में ठूंस कर प्रति दिन दूसरे राज्यों के लिए प्रस्थान करती है। कहा जाता है कि इसके लिए जगह जगह बिना पर्मिट के चल रहे यात्री बस के संवेदक से अवैध रुपए वसूल करने के लिए विभाग के लोग अथवा ब्रोकर पहले से मौजूद रहते हैं।
इन वाहनों के अलावे दरभंगा, बेनीपुर, बहेड़ी, बिरौल, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, गौड़ा
इस तरह जहां सरकार के राजस्व की चोरी हो रही है। वहीं इस विभाग से जुड़े पदाधिकारी व कनीय कर्मी मालामाल हो रहे हैं। कई वाहन के ऐजेंट का कहना है कि इस गोरख धंधे में विभाग के कई कर्मी संलिप्त हैं। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।




