back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में मर गईं मधुबनी की युवती, प्रेम प्रसंग में हत्या की संदिग्ध बू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा में मर गईं मधुबनी की युवती। मामला प्रेम प्रसंग का था। इसमें हत्या की बू आ रही है। युवती पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल पूर्वी पंचायत की रहने वाली थी। उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। बतौर युवती की मां की मानें तो जहर खिलाकर हत्या की गई है। थाना में इसको लेकर आवेदन दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक,देर रात शव गांव पहुंचा तो लोगों में कोहराम मच गया। सुबह में पुलिस को मृतका की मां ने अपने बयान में बताया कि उनकी पुत्री की हत्या जहर खिलाकर एक युवक ने ही कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग का है। जहर खाई लडक़ी के साथ आरोपी युवक लगातार सभी जगह मौजूद था। हॉस्पिटलों में पैसों का भुगतान भी उसी के द्वारा किया गया है। पुलिस ने शव को लड़की के घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

युवती की मां ने कहा है कि पंडौल स्थित एक कोचिंग में उसकी बेटी पढ़ती थी। शनिवार को एक मोबाइल नंबर से एक युवक का फोन आया। उसे उस युवक ने पंडौल बुलाया। इसके बाद उनकी पुत्री पंडौल चली गई। दिन के करीब एक बजे के आसपास उसी युवक का कॉल आया कि उनकी पुत्री का एक्सीडेंट हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बदलेगी 36 गांवों की सूरत, Vibrant Village Program से कायाकल्प की पटकथा, रोडमैप तैयार, जानें पूरी योजना

इसके बाद आनन-फानन में युवती की मां मधुबनी-दरभंगा सीमा पर स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंची तो पता चला कि उनकी बेटी को जहर खिला दिया गया है। वहीं आरोपी युवक भी मौजूद था। लड़की की हालत बिगड़ता देख उसे दरभंगा बस स्टैंड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन शव लेकर वापस अपने गांव आ गए। इस दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली। जांच करते हुए पुलिस भी बस स्टैंड स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की ओर से हॉस्पिटल को लिखित दिए गए बयान तथा सीसीटीवी फुटेज जब्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Akshay Kumar का चौंकाने वाला खुलासा: ‘आज तक एक भी किताब नहीं पढ़ी!’

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार ने हाल ही में एक...

इस महीने Tata Cars पर मिल रहा है रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी बचत?

Tata Cars: फरवरी 2026 में नई कार खरीदने का शानदार मौका! अगर आप लंबे...

10th Pass Courses: 10वीं के बाद इन कोर्सेज से संवारें अपना करियर, मिलेंगे शानदार अवसर

10th Pass Courses: 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के मन में...

नई Tata Punch EV: क्या यह बदलेगी गेम?

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें