spot_img

आश्वासन के बाद भी नियुक्ति की आस में अनुकंपा पाल्य अब करेंगे आरपार की लड़ाई

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुकंपा पाल्यों की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में हुई। इसमें अनुकंपा समिति के कार्यवृत जारी करते हुए अनुमोदित पाल्यों की नियुक्ति एक हफ़्ते के अंदर करने की मांग रखी गई। जानकारी के अनुसार, अनुकंपा पाल्यों ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आहूत अनुकंपा समिति की बैठकों की समीक्षा करने के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर दिन के बारह बजे बैठक की। बैठक में सामूहिक रूप से कुलसचिव को लिखित ज्ञापन देने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -

ज्ञापन में अनुकंपा समिति के बैठकों का कार्यवृत जारी करने व अनुमोदित अभ्यर्थियों को हफ़्ते भर के अंदर नियुक्ति पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया। साथ ही दस्तावेजों की त्रुटि के लिए उचित समय देने व तदुपरांत अनुकंपा समिति की बैठक करते हुए सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति अविलंब करने की भी मांग की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पिछले पांच वर्षों से अकारण लंबित पड़ा हुआ है, और अनुकंपा पाल्यों ने 48 दिनों का धरना प्रदर्शन, नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर किया था। धरना प्रदर्शन को विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुरोध पर स्थगन किया गया था और इसे विश्वविद्यालय के उदासीनता के आलोक में नियुक्ति मिलने तक पुनः शुरू भी किया जा सकता है। अनुकम्पा पाल्यों की अगली समीक्षा बैठक पंद्रह फरवरी को होगी।

- Advertisement -

बैठक में राम धनुष पासवान,अंकित कुमार कामती, चेतकर झा,राकेश कुमार,शुभंकर कामत, गौरव विकाश, रणधीर मंडल, अजीत कुमार, जितेंद्र झा, शक्तिनाथ झा, राघव कुमार दीपक,  रामकुमार यादव, लालबाबू दास,अनिल पासवान, सुजीत सिंह, मुकेश कुमार, राजीव झा, अमित मिश्रा, संजीव कुमार, प्रीतम कुमार,  मनीष भगत,शाहनवाज अंसारी,राजाराम झा और सभी अनुकंपा साथी व उनके परिवारजन शामिल हुए।आश्वासन के बाद भी नियुक्ति की आस में अनुकंपा पाल्य अब करेंगे आरपार की लड़ाई

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police: राजगीर एकेडमी में 19 DSP की पासिंग आउट परेड, DGP विनय कुमार के मिले स्ट्रिक्ट संदेश -“अगर केवल वेतन के लिए आए...

बिहार पुलिस : राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में मंगलवार को 19 युवा डीएसपी अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 69वें दीक्षांत समारोह में पासिंग आउट प

Bihar Police: बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार की सुरक्षा में नया अध्याय, 652 जांबाज शामिल

बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार को मिली नई शक्ति! मोकामाघाट में लगभग 270 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 652 महिला कमांडो का एक बैच सोमवार को औपचारिक रूप से बिहा

सहरसा हॉस्पिटल: पोस्टमार्टम हाउस में कुत्तों ने नोंचा लाश के अंश ‘ विसरा ‘, उठे सवाल,’ केवल अधिकृत ‘ कैसे हो गए ‘कुत्ते’

सहरसा हॉस्पिटल: बिहार के सहरसा सदर अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पोस

Cyber Slavery : साइबर स्लेवरी में फंसे DARBHANGA समेत गोपालगंज, सीवान, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, गया के प्रोफेशनल युवा, विदेश में 1600 बिहारी ‘साइबर गुलामी’...

साइबर स्लेवरी: विदेश में ऊंचे वेतन का सपना देख गए बिहार के सैकड़ों लोग अब गहरे संकट में हैं। 1600 बिहारी नागरिक दक्षिण एशियाई देशों में बंधक बनाकर 'साइबर गुलामी