


दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan in action) ने जिले के सभी अंचलाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के साथ अतिक्रमण को लेकर बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।
इसमें मुख्य रूप से सर्वसाधारण और गैर-मजरुआ आम भूमि को लेकर सभी सीओ और डीसीएलआर के साथ डीएम श्री रौशन ने बैठक करते हुए सभी सीओ को दस दिनों के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश (Encroachment free campaign will run in Darbhanga) दिया। पढ़िए पूरी खबर
बैठक में मुख्य रूप से सर्वसाधारण एवं गैर-मजरूआ आम भूमि को चिन्हित कर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए सभी संबंधित को निर्देशित किया गया, ताकि अभियान चलाकर उक्त भूमि से अतिक्रमण खाली कराया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी श्री रौशन ने गैर-मजरूआ आम एवं सर्वसाधारण भूमि के संबंध में विस्तार से सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को अवगत कराया गया।
बैठक में जिला भू-दान मंत्री एवं विधि सम्मत राय जानने के लिए दो सहायक सरकारी अधिवक्ता को भी बुलाया गया था। उनकी ओर से भी इस संबंध में विधि सम्मत राय प्रकट किया गया।
आज की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को अगले 10 दिनों में प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा, सर्व साधारण भूमि चिन्हित किए जाने के पश्चात अतिक्रमण अभियान चलाकर उसे खाली कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक के उपरांत अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी की ओर से राजस्व से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर सादुल हसन खां व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




You must be logged in to post a comment.