भागलपुर जिले के झंडापुर थाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -31 पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पूर्णिया रुपौली से एक बारात गाड़ी नवगछिया के नारायणपुर आ रही थी। इस बारात गाडि़या में एक टेम्पो भी शामिल थे। दूल्हा स्कार्पियो पर सवार थे। इसके अलावा अन्य बाराती दो ऑटो और एक मैजिक वाहन पर थे। इन वाहन में से एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। टेम्पो पर 10 लोग सवार थे, जिसमें पांच की मौत हो गई है। चार बाराती गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दूल्हा के पिता, फूफा व चाचा भी शामिल है। ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा था।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो पर सवार सभी लोग सोमवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए।
बारात रुपौली प्रखंड के रामपुर परिषद पंचायत से भागलपुर के नारायणपुर गांव आई थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए 10 से अधिक लोग ऑटो पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो नवगछिया के बिहपुर इलाके में पहुंची, अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
ऑटो बारातियों को लेकर नारायणपुर जा रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पूर्णिया रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर परिहर गोखली टोला गांव के रहने वाले वरुण मंडल की शादी नारायणपुर में सोमवार की रात होनी थी। इसी क्रम में आठ से नौ बाराती एक ऑटो पर सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। बगडी डाला गांव के समीप खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक ने बारातियों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
झंडापुर सहायक थाना के प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान झठु मंडल, पिंकू मंडल, मदन मोहन मंडल, गजाधर मंडल एवं ऑटो चालक राजेंद्र शाह के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झंडापुर सहायक पुलिस ने घायलों को जेएलएनएमसीएच भागलपुर पहुंचाया। सभी मृतकों के शव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर वर एवं वधु पक्ष के परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंचे हैं। घटना देर रात होने के कारण दूर से लोग नहीं पहुंच पा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर परिहट गोखली टोला गांव के छटटू मंडल के पुत्र वरुण मंडल की शादी नवगछिया इलाके के नारायणपुर के स्व. रामदेव मंडल की पुत्री काजल कुमारी से सोमवार की रात होना था।
ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
झणडापुर सहायक थाना के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले में रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर परिहर गोखली टोला गांव के छटटू मंडल के पुत्र वरुण मंडल की शादी नारायणपुर के स्वर्गीय रामदेव मंडल की पुत्री काजल कुमारी से सोमवार की रात होनी थी। बारात समय पर निकला था लेकिन बगडी डाला पार करते ही जनता दरबार ढाबा के समीप खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक ने बारातियों को लेकर जा रही ऑटो को रौंद दिया। ऑटो पर सवार मंटू मंडल, पिंकू मंडल, लड़के के पिता छोटू मंडल, गजाधर मंडल एवं ऑटो चालक राजेंद्र शाह की मौत हो गयी। घटना में विनोद मंडल, मंटू कुमार, विपिन मंडल मंजू कुमार एवं ध्रुव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक चार गाड़ी से बारात नारायणपुर के लिए निकली थी। जिसमें से दो ऑटों था एक मैजिक था एवं लड़के के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी किया गया था। सभी गाड़ियां आगे पीछे चल रही थी। इसी दौरान पता चला कि ऑटो में ट्रक ने धक्का मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया है। चालक भागने में कामयाब रहा। मृतक के परिजन को शव का पोस्टमार्टम करा कर सौंपा जा रहा है।