back to top
2 दिसम्बर, 2025

Miss You Sushant आज तुम्हारी दूसरी बरसी है…

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर सुशांत के तमाम चाहने वाले उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं। सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या से गुत्थी तो अभी तक नहीं सुलझ पाई है, लेकिन सुशांत की मौत को आज दो साल का समय पूरा हो गया है। सुशांत अपनी बहनों के काफी करीब थे। इस खास मौके पर सुशांत की बहन श्वेता ने अपने भाई के लिए एक पोस्ट शेयर की है।

- Advertisement - Advertisement

सुशांत की बहन श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा-
आपको दुनिया से गए दो साल हो गए हैं लेकिन जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए आप हमेशा खड़े रहते थे, आज आप उस वजह से अमर हो गए हैं। श्वेता ने आगे लिखा- दया, करुणा और सबके लिए प्यार आपके गुण थे। आप सभी के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे। Miss You Sushant आज तुम्हारी दूसरी बरसी है...हम आपके सम्मान में आपको गुणों और आदर्शों का लगातार पालन करते रहेंगे। आपने दुनिया को बेहतर के लिए बदला है और आपके न रहने पर हम इसे लगातार जारी रखेंगे। इसके बाद श्वेता ने जलते हुए दीपक वाली इमोजी पोस्ट की और लिखा- आइये हम सब आज दीप जलाएं और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करें।

- Advertisement - Advertisement

सच यही है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। एक्टर ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सुशांत सिंह राजपूत लाखों दिलों में राज करते हैं। उनके जाने का यकीन लोगों को आज भी नहीं होता। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे आज पूरे 2 साल हो चुके हैं। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है और फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना जिले में हुआ था। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एक्टर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई खत्म की। वो सुशांत के कॉलेज का ही दौर था, जब उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में इंट्रस्ट आया।

इसके बाद सुशांत बैकग्राउं डांसर के तौर पर काम करने लगे। सुशांत सिंह राजपूत डांस में माहिर थे। सुशांत ने साल 2006 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद सुशांत मुंबई चले गए, जहां उन्होंने बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया।

जब एक्टर अपने करियर की बुलंदियों को छू रहे थे, तभी अचानक उनके दुनिया छोड़ जाने की खबर से फैंस शॉक हो गए। आज तक भी इतने उम्दा एक्टर के जाने की खबर का किसी को यकीन ही नहीं होता।

वहीं अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सुशांत और रिया मस्ती करते हुए रोमांटिक पोज दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने लिखा-‘हर दिन तुम्हें याद करती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

दो साल पहले 34 वर्षीय अभिनेता का मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। जिसके बाद अभिनेता की याद में पटना स्थित उनके घर को एक स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया गया था। जिसमें उनकी दूरबीन, किताबें, फ्लाइट सिम्युलेटर, गिटार और अन्य सामान शामिल था। सोशल मीडिया पर अक्सर अभिनेता को किसी न किसी वजह से याद किया जाता है। आज भी उनकी पुण्यतिथि के मौके पर ट्विटर पर #बायकॉटबॉलीवुड ट्रेंड  कर रहा है। दो साल बाद भी अभिनेता की मौत की गुत्थी न सुलझ पाने की वजह से उनके फैंस बायकॉट बॉलीवुड कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इस मामले की छानबीन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में इस केस में ड्रग एंगल भी सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी ने इससे संबंधित दो मामले दर्ज किए थे। एनसीबी ने इस मामले में रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था।

हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद रिया को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहीं, लेकिन उन्होंने उस मुश्किल समय में धैर्य के साथ एक मजबूत महिला होने का परिचय दिया। रिया अब सुशांत की मौत के सदमे से उबर कर लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे में अभिनय करती नजर आईं थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

औरंगाबाद: मंदिर-कब्रिस्तान का विवाद सुलझा, तरारी को मिली STP प्लांट की सौगात, अब नहर में बहेगा साफ पानी

औरंगाबाद न्यूज़: सालों से जिस जमीन पर मंदिर और कब्रिस्तान का पेच फंसा था, वो...

औरंगाबाद: मंदिर-कब्रिस्तान की जमीन पर सुलझा विवाद, अब STP प्लांट से बदलेगी तरारी की तस्वीर

औरंगाबाद न्यूज़ जिस जमीन पर मंदिर और कब्रिस्तान, दोनों का दावा था, उस पर सालों...

बिहार शिक्षक ट्रांसफर पर सबसे बड़ी खबर! शिक्षा मंत्री ने बता दिया कब और कैसे होंगे तबादले

पटना न्यूज़: बिहार के लाखों शिक्षक जो बरसों से अपने घर के पास ट्रांसफर...

बिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर की गाइडलाइन पर क्या बोले?

पटना न्यूज़: बिहार के लाखों शिक्षक जिस खबर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें