spot_img

Nawada News: नवादा में आई तेज आंधी, उठी एक साथ पिता-पुत्र की अर्थी, बिजली ने छीन ली परिवार के दो लोगों की जिंदगी, करंट से दोनों की खेत में मौत

spot_img
- Advertisement -

वादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव में पिता-पुत्र उदय यादव और उनके बड़े पुत्र संदीप कुमार उर्फ मुन्ना की खेत में काम करने के दौरान करंट से मौत हो गई है। दोनों सब्जी तोड़ रहे थे इसी दौरान बिजली विभाग की नाइंसाफी ने एक परिवार को तबाह कर दिया।

- Advertisement -

कारण, वहां पहले से ही बिजली तार टूट के बिखरे थे जिसे ठीक करना शायद विभाग ने उचित नहीं समझा। अब जब दो लोगों की जिंदगी बिजली ने लील ली है तो मामला गरमा गया है। लोग आग-बबूला हैं। क्योंकि, नवादा में रात को आई तेज आंधी सुबह मंगलवार को उठी पिता-पुत्र की अर्थी ने लोगों को झकझोर दिया है। बिजली ने छीन ली एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगी। करंट से दोनों की मौत। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों सब्जी तोड़ने खेत गए थे। खेत में सब्जी तोड़ ही रहे थे तभी पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  National Political News: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! 22 TMC सांसदों ने थामा NCP का हाथ, क्या होगा असली TMC का?

सूचना बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात तेज आंधी आई थी।

संभवत: उसी दौरान बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। इससे अनजान पिता-पुत्र सब्जी तोड़ने खेत पहुंचे और दोनों टूटे बिजली तार के संपर्क में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतक पुत्र संदीप मूक बधिर दिव्यांग बताया गया।

लोगों ने बताया कि उदय यादव के दो पुत्र थें। वह अपने छोटे पुत्र अमरदीप से काफी उम्मीद थी। उसे बाहर रखकर अच्छी पढ़ाई करा रहे थे। सपना था कि बेटा बड़ा अफसर आईएएस बने। बड़ा पुत्र मूक बधिर था। ऐसे में छोटे पुत्र से उम्मीद काफी लगा रखे थे। उसे पैसे की कोई कमी न हो इसके लिए बड़े बेटे के साथ काफी मेहनत किया करते थे। लेकिन, बेटे को अफसर बनते देखने के पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews