back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

बिहार और हरियाणा का मोस्ट वांटेड शराब माफिया कमल सिंह दिल्ली Crime Branch Office के बाहर से फरार, पहले पटना से हो चुका था फरार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

टना थाने से पहले ही फरार हो चुका था। फिर उसे पकड़ा गया। अब दिल्ली के अपराध शाखा के ऑफिस से भी फरार हो गया बिहार और हरियाणा का मोस्ट वांटेट शराब माफिया कमल सिंह। बिहार पुलिस के जवान हाथ मलते रहे लेकिन वह फरार हो गया। कमल के खिलाफ हरियाणा से बिहार में बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने के सात से अधिक मामले दर्ज हैं। बिहार से हवाला के जरिए रकम को हरियाणा भेजा जाता था। अब पुलिस की कई टीमें आरोपित कमल सिंह की तलाश कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

बिहार का बड़ा शराब माफिया कमल सिंह एक बार फिर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। 10 जून को ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपित को गिरफ्तार किया था। कोर्ट पेश करने के बाद कमल सिंह को 11 जून को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के थाने के बाहर कार में बिठाते समय कमल बिहार पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। बिहार पुलिस के जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

कमल सिंह के भागने के बाद बिहार पुलिस के जवानों के होश उड़ गए। मामले की सूचना दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दी गई। इससे पूर्व कमल 9 अप्रैल 2022 को पटना में बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। कमल के खिलाफ हरियाणा से बिहार में बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने के सात से अधिक मामले दर्ज हैं। बिहार से हवाला के जरिये रकम को हरियाणा भेजा जाता था। अब पुलिस की कई टीमें आरोपित कमल सिंह की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कमल को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस को सूचना दे दी थी। पटना के थाने पीर बहोर से पुलिस की एक टीम दिल्ली आ गई। टीम का नेतृत्व एसआई अमरेंद्र कुमार कर रहे थे।

इनके साथ सिपाही संजय व होमगार्ड हृदय नारायण यादव थे। 11 जून की राम करीब 10 बजे अपराध शाखा की टीम ने आरोपित गांव करोंठा, शिवाजी कालोनी, रोहतक, हरियाणा निवासी कमल सिंह को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। बिहार पुलिस की कार अपराध शाखा दफ्तर की पार्किंग में खड़ी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar में Triple Murder! 2 युवकों के चेहरे पर गोलियां दागी, तीसरे की घर में हत्या

हृदय नारायण ने कमल सिंह का हाथ पकड़ा हुआ था। संजय और हृदय कमल को गाड़ी में बिठा ही रहे थे कि अचानक उसने दोनों से धक्का-मुक्की की। वह दोनों से हाथापाई करने लगा। धक्का-मुक्की के बीच वह दोनों से हाथ छुड़ाकर वह तीन मूर्ति आवासीय परिसर की ओर भाग गया।

हृदय और संजय ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। बाद में 12 जून के चाणक्यपुरी थाने में होमगार्ड हृदय नारायण की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया। अपनी शिकायत में हृदय ने आशंका जताई है कि कमल सिंह को भगाने में उसके सहयोगी ईश्वर सिंह और उसके परिवार का हाथ है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

कमल सिंह मूलरूप से रोहतक के करोंठा गांव का रहने वाला है। वह शराब का बड़ा तस्कर माना जाता है। बिहार में शराब पर पाबंदी की वजह से वह लगातार ट्रकों में भरकर हरियाणा से बिहार में शराब तस्करी कर रहा है। अप्रैल में बिहार पुलिस ने कमल को शराब तस्करी के आरोप में पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें:  North+ South= सरपट Bihar | मधुबनी–बेगूसराय–अररिया समेत उत्तर से जुड़ेगा दक्षिण, 8.15 KM लंबा – सफर होगा 150 किमी छोटा, पढ़िए ₹1871 करोड़ का Modern Extra-Dose Bridge का चमत्कार

कमल की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस ने उसके गैंग के लोगों को गिरफ्तार कर शराब की सात हजार पेटियां बरामद की थी। कमल को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंची। लेकिन आरोपित अपने सहयोगियों की मदद से पुलिस को चकमा देकर पटना से फरार हो गया।

बिहार से फरार होने के बाद कमल दिल्ली-एनसीआर में आकर छुप गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जब इसका पता चला तो टीम ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

इस बीच 10 जून को अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को खबर दे दी। बिहार पुलिस की टीम ने कमल को लेने दिल्ली आ गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इस बार भी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें