back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान रामपुर राउत में लगी भीषण आग, शुक्र है बीडीओ साहेब का…सीओ साहेब तो फोन ही नहीं उठाया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। स्थानीय बाजार से सटे रामपुर राउत के वार्ड संख्या 06 में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मदरसा के पीछे रखे मक्के की ठठेरा में अचानक आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गया। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

- Advertisement -

आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण चिलचिलाती धूप में काफी मशक्कत करते रहे। घंटो बाद किसी तरह आग पर काबू पाया तब जाकर अग्निशमन की वाहन घटना स्थल पर पहुंची। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान रामपुर राउत में लगी भीषण आग, शुक्र है बीडीओ साहेब का...सीओ साहेब तो फोन ही नहीं उठाया

स्थानीय ग्रामीण बबलू पासवान, भूपेश भारती पप्पू सहित दर्जनों लोग बताते हैं कि आग लगते ही इसकी सूचना देने के लिए सीओ अखिलेश कुमार को सरकारी नंबर पर बार-बार फोन लगाया गया पर सीओ किसी जरूरी कार्य में व्यस्त थे उन्होंने फोन नहीं उठाया। आग लगने की सूचना देशज टाइम्स के संवाददाता प्रशांत कुमार ने भी सीओ को देने की कोशिश की मगर सफल नहीं रहे। उन्होंने फोन नहीं उठाया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान रामपुर राउत में लगी भीषण आग, शुक्र है बीडीओ साहेब का...सीओ साहेब तो फोन ही नहीं उठाया

अगर सही समय पर बीडीओ किशोर कुमार ने अग्निशमन वाहन को नहीं बुलाया होता तो यहां का दृश्य काफी भयावह हो सकता था। अगर आपदा विभाग के अधिकारी ही इतना लापरवाह हो तो और क्या कहा जा सकता है। अंचल अधिकारी और कर्मियों की जगह प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी अग्निशमन वाहन के साथ आग बुझाने पहुंचे थे।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान रामपुर राउत में लगी भीषण आग, शुक्र है बीडीओ साहेब का...सीओ साहेब तो फोन ही नहीं उठाया

जानकारी के अनुसार, जब अग्निशमन की वाहन को स्थानीय बाजार के बस स्टैंड से आग लगी स्थान पर आने में घंटो लग गया। जबकि बस स्टैंड से मदरसा की दूरी लगभग दो सौ मीटर है।

जानकार बताते हैं कि कुशेश्वरस्थान का सड़क अतिक्रमण होने के कारण अग्निशमन वाहन को घटना स्थल पर पहुंचने घंटो का समय लगा। अगर थोड़ी सी हवा में तेजी होती तो पूरा का पूरा रामपुर राउत गांव को अग्निदेव अपने आगोश में ले लिया होता। हालांकि ग्रामीणों ने अपने बहादुरी से पूरे गांव को बचा लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने नेपाल को रौंदकर सुपर-8 में मारी धांसू एंट्री, टूटा नेपाली फैंस का दिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच और उत्साह से भरी एक...

WhatsApp Privacy: अनचाही कॉल्स और स्पैम से ऐसे पाएं छुटकारा, जानें पूरा तरीका

WhatsApp Privacy: डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, खासकर जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें