

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कबीर जयंती के अवसर पर कबीर सेवा संस्थान कार्यालय में कबीर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, श्रद्धांजलि दी गयी। संस्थान के सदस्यों ने इसके बाद मुक्तिधाम में एक लावारिश शव का संस्कार भी किया। कबीर सेवा संस्थान विगत एक दशक से लावारिश शवों की अंत्येष्टि करता रहा है।
कोरोना काल में दो सौ से अधिक कोरोना शवों के मिट्टी, अंत्येष्टि का भी धर्मानुसार कार्य यथासंभव संस्थान ने किया।
कबीर सेवा संस्थान बिना सरकारी सहायता के आम लोगों के सहयोग से विभिन्न सेवा देता रहा है।
इसमे ऑक्सीजन कंसंटेटर, ऑक्सीमिटर, 72 घंटे तक शव रखने के लिए फ्रीज़र, शव वाहन की निःशुल्क व्यवस्था करता है। इसके अलावा मांग पर गरीबों को धर्मानुसार अंत्येष्टि हेतु सामग्री भी उपलब्ध करा रहा है। संस्थान के पास हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की अंत्येष्टि में कार्य के लिए एक सेट सामग्री हमेशा उपलब्ध रहता है।
कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भोला गुप्ता ने की। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक मधुबाला सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।






You must be logged in to post a comment.