back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में मकान कब्जाने पहुंचे अपराधियों की ताबड़-तोड़ कई राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मस्तीपुर पांच लोगों की जिंदगी सूदखोरी की भेंट चढ़ी। पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी ही थी कि एकबारगी जमीनी विवाद से पूरा इलाका गरज उठा। गोलीबारी की ऐसी आपराधिक घटना हुई कि पूरा बाजार ही सहम गया।

- Advertisement -

ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार का है। जहां दिनदहाड़े पहुंचे दर्जनों अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को गोली लग गयी। जहां गोलीबारी की घटना हुई वह काफी भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी मौके से पिस्टल लहराते हुए भागे। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हथियार से लैश होकर सभी अपराधी मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा करने के लिए आए थे। इस दौरान करीब 20 राउंड से अधिक गोली चलाई गई। इसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में रेफर किया गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मकाना बनाना शुरू किया तब अपराधियों द्वारा 25 लाख रंगदारी मांगी गयी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज एक दर्जन से अधिक बदमाश हथियार से लैस होकर साइट पर पहुंच गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है।भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाना पुलिसिया गश्ती पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।

गोलीबारी की घटना के बाद मारवाड़ी बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हथियार से लैश होकर सभी अपराधी मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे। मौके वारदात पर 20 राउंड से भी अधिक गोली चलाई गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया है।

मारवाड़ी बाजार में इस तरह की घटना हो जाने के बाद शहर के व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस अपराधियों पर कारवाई नहीं करती है तो व्यवसायी बाजार बंद का आवाह्न करेंगे। पुलिस फिलहाल मामले के छानबीन की बात कह रही है। इधर, लोग आंदोलन के मूड में हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें